उज्जैन. आज (शुक्रवार) से पौष मास की शुरुआत हो चुकी है. यह माह तप, अनुशासन और शुभ ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. इस पवित्र माह में प्रातःकाल सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना और भगवान विष्णु का ध्यान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. ऐसा करने से घर में स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष मास में स्नान, दान, व्रत, तप और सूर्य की पूजा करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है. तो आइए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि राशि अनुसार किस दान से सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
मेष- इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को पौष माह में गुड़ का दान करना चाहिए. ऐसा करने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे.
मिथुन- इस राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए मिथुन राशि के लोगों को इस अवधि में हरे रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए. इससे आर्थिक बाधा दूर होती है.
कर्क- इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए कर्क राशि के जातकों को इस दौरान नारियल का दान करना चाहिए. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है.
सिंह- इस राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए सिंह राशि वालों को पौष माह में क्षमता अनुसार धन का दान करना चाहिए. इससे व्यापार मे वृद्धि होगी.
तुला- इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए पौष माह में तुला राशि वालों को गेहूं का दान करना चाहिए. ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ होगा.
वृश्चिक- इस राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को इस दौरान मूंग की दाल का दान करना चाहिए. ऐसा करने से साहस में वृद्धि होगी.
मकर- इस राशि के स्वामी शनि हैं, इसलिए इन्हें काले तिल का दान करना चाहिए. इससे आपके कार्यों को गति मिलेगी.
कुंभ- इस राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं, इसलिए कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में तिल के लड्डुओं का दान करना चाहिए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







