International Tripitaka Chanting: तथागत बुद्ध की ज्ञानस्थली विश्व धरोहर बोधगया के महाबोधि मंदिर में दो दिसंबर से बुद्ध के उपदेशों का पाठ शुरू होगा. बुद्ध के उपदेशों में से विनय पिटक में अंकित उपदेशों के उच्चारण से महाबोधि मंदिर परिसर गुंजायमान होगा. इसके लिए विशेष तैयारी भी की गई है. इस कार्यक्रम में अरुणाचल के सीएम मुख्य अतिथि होंगे.







