Shri Ganesh Mantra and Stotra: बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश जी के नाम समर्पित होता है. गणेश जी को विघ्नहर्ता कहते हैं. आज के दिन जो भी व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा करता है, उनके मंत्रों का जाप करता है तो उसके जीवन की रुकावटें, अड़चनें, परेशानियां दूर हो सकती हैं. पूजा में आरती करने के साथ ही श्री गणेश मंत्र एवं स्तोत्र का जाप करना भी विशेष फलदायी माना गया है. इससे जीवन में आ रही बाधाएं, परेशानियां दूर होती हैं. धन-समृद्धि, बुद्धि की वृद्धि होती है. आप हर मनोकामना पूरी हो सकती है. ये मंत्र, स्तोत्र आपकी जिंदगी में पॉजिटिव एनर्जी लाने का काम करते हैं. यहां दिए इन नॉन-स्टॉप श्री गणेश मंत्र एवं स्तोत्र का आप दिन भर जाप करने के साथ सुन भी सकते हैं. शुभ ही शुभ होगा.
बुधवार को सुनें ये नॉन-स्टॉप श्री गणेश मंत्र एवं स्तोत्र, पाएं सुख, धन-समृद्धि
