Thursday, February 26, 2026
23.7 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

बुध ग्रह की वक्री चाल, 20 दिनों के लिए इन 4 राशियों का जीवन होगा शानदार, जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां


Last Updated:

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 10 नवंबर की देर रात से वक्री चाल में चलना शुरू करेंगे, जबकि इस वक्री चाल में बुध ग्रह 23 नवंबर की शाम को गोचर भी करेंगे. बुध ग्रह की वक्री चाल का चार राशियों पर विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इन राशियों के जातकों को बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप और भगवान गणेश को मीठा भोग लगाने से विशेष लाभ मिलेगा. चलिए जानते हैं, कौन-सी राशियां रहेंगी प्रभावित.

mercury planet

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 10 नवंबर की रात को मंगल ग्रह की राशि में वक्री होंगे और 30 नवंबर तक वक्री रहेंगे. इस दौरान बुध ग्रह एक बार राशि परिवर्तन भी करेंगे। बुध ग्रह ज्ञान, बुद्धि, विवेक, शिक्षा और संबंधों से जुड़े मामलों के कारक माने जाते हैं.

mercury retrograde

10 नवंबर की देर रात से 11 नवंबर की तड़के 12:31 बजे, बुध ग्रह शुक्र की तुला राशि में वक्री हो जाएंगे और 30 नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे. इस बीच, 23 नवंबर की शाम 7:58 बजे, वक्री चाल में बुध ग्रह वृश्चिक राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे. बुध ग्रह वक्री चाल में सीधे और मार्गी में उल्टी दिशा में गतिमान रहते हैं. वहीं, 30 नवंबर की सुबह 3:00 बजे, बुध ग्रह तुला राशि में मार्गी यानी सीधी चाल में लौटेंगे.

mercury

बुध ग्रह 11 नवंबर की तड़के से 30 नवंबर की सुबह तक वक्री अवस्था में रहने के कारण वृषभ, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इस दौरान इन राशियों के जातकों को करियर में सफलता, मनचाही नौकरी, आर्थिक स्थिति में सुधार और वाणी के माध्यम से सभी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. यह समय छात्रों के लिए भी बेहद विशेष और लाभकारी रहेगा.

Taurus sign

इस बारे में विद्वान ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि बुध ग्रह के वक्री होने और राशि परिवर्तन करने पर वृषभ राशि के जातकों को करियर में सफलता और नौकरी करने वालों को आय में वृद्धि, प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है. इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में रुका हुआ धन या उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना रहती है. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को योग्यता के अनुसार उपयुक्त नौकरी भी मिल सकती है.

virgo sign

पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि बुध ग्रह के वक्री होने के कारण कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलेगा और धन प्राप्ति के नए अवसर उत्पन्न होंगे. इस अवधि में निवेश करना लाभदायक रहेगा. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने ज्ञान के माध्यम से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. साथ ही, मधुर वाणी के कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

scorpio sign

पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वृश्चिक राशि के छात्रों को पढ़ाई में अच्छे लाभ मिलेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी. इसके अलावा, विदेश के लिए वीजा या पढ़ाई के प्रयास भी सफल रहेंगे. 11 नवंबर की सुबह से 30 नवंबर तक का समय इस राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहेगा, जिसमें रुके हुए कार्य पूरे होंगे और शारीरिक समस्याएं भी समाप्त होंगी.

Aquarius sign

पंडित श्रीधर शास्त्री आगे बताते हैं कि कुंभ राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई में कोई समस्या नहीं आएगी. इस अवधि में जातकों को परिजनों या मार्गदर्शन करने वालों का सहयोग भी मिलेगा. उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है. 11 नवंबर की सुबह से 30 नवंबर की सुबह तक, कुंभ राशि के जातकों को भगवान गणेश को मीठा लगाने और गणेश भगवान के 12 नामों का जाप करने से विशेष लाभ मिलेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

वक्री बुध ग्रह: चार राशियों की किस्मत चमकेगी, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img