Last Updated:
बुरहानपुर जिले में आज भी कई प्राचीन काल के मंदिर मौजूद है. उसमें से एक 12 ज्योतिर्लिंग का मंदिर है. यहां के लोगों का दावा है कि इन मंदिरों का निर्माण भगवान श्री राम ने करवाया था. जब भगवान श्री राम वनवास के लिए निकले थे. उन्होंने ताप्ती नदी में स्नान करने के बाद उन्होंने रेत से शिवलिंग का निर्माण किया था.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज भी कई प्राचीन काल के मंदिर मौजूद है. उसमें से एक 12 ज्योतिर्लिंग का मंदिर है. यहां के लोगों का दावा है कि इन मंदिरों का निर्माण भगवान श्री राम ने करवाया था. जब भगवान श्री राम वनवास के लिए निकले थे. उन्होंने ताप्ती नदी में स्नान करने के बाद उन्होंने रेत से शिवलिंग का निर्माण किया था.उसके बाद मंदिर बनवाए थे. जिसको लेकर आज भी यहां पर भक्त दूर-दूर से दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं.
भगवान श्री राम के द्वारा 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों का निर्माण किया गया था कि यह मंदिर अपना अस्तित्व खोते हुए नजर आ रहे हैं. जिस को लेकर मंदिरों का निर्माण कार्य शुरू हो इसकी मांग की हैं. यह मंदिर काफी प्राचीन बताए जाते हैं इनका निर्माण भगवान श्री ने करवाया था. इन मंदिरों में कुंवारी कन्या चार सोमवार शिवजी की पूजा करती हैं तो उनका विवाह हो जाता हैं.
समाजसेवियों ने दी जानकारी
टीम ने जब समाज सेवी प्रियांक सिंह ठाकुर ने कहा कि यह काफी प्राचीन मंदिर है. इन मंदिर का इतिहास ऐसा बताया जाता है कि यहां पर वनवास के दौरान भगवान श्री राम आए थे और उन्होंने रेत से शिवलिंग का निर्माण किया था. तभी यहां पर 12 ज्योतिर्लिंग का निर्माण करवाया था. आज तक यहां की मान्यता है कि जो भी कुंवारी कन्या यहां पर चार सोमवार तक शिवजी की पूजा अर्चना करने के लिए आती है. उसका विवाह जल्दी हो जाता है. यहां पर दूर-दूर से भक्त दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. सावन के महीने में यहां पर लोगों की भीड़ देखने के लिए मिलती है. यह मंदिर काफी प्राचीन समय के बताए जाते हैं. कई बार यह मंदिर ताप्ती नदी के बाढ़ के गल के कारण ढक भी जाते हैं लेकिन भक्त इसको ढूंढ कर निकालते हैं.
मंदिरों के जीर्णोद्धार की उठी मांग
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह मंदिर काफी प्राचीन है लेकिन बाढ़ के पानी के कारण यह मंदिर जर्जर होते जा रहे हैं इसलिए समय रहते हैं इन मंदिरों का जीर्णोद्धार होना चाहिए क्योंकि यह काफी प्राचीन काल के मंदिर है और इन मंदिरों की कहानी भगवान राम से जुड़ी हुई है इसलिए अब क्षेत्र के लोगों ने भी इन मंदिरों का निर्माण हो इसकी जिला प्रशासन से मांग की है.







