
हरिद्वार: आज 17 दिसंबर को मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ अच्छा तो कुछ सामान्य रहने वाला है. मिथुन राशि का राशिफल Bharat.one को बताते हुए हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. जानते हैं जीवन के अलग-अलग भागों में आज के दिन क्या-क्या हो सकता है.
लव राशिफल: मिथुन राशि के जो जातक अपने लिए जीवन साथी ढूंढ रहे हैं उनके लिए ये समय बहुत अच्छा है. मिथुन राशि के जिन जातकों की लाइफ में जीवन साथी है उनके लिए यह समय थोड़ा कठिन रहने वाला है. इस समय आपके प्रेम संबंध अपने साथी के साथ बिगड़ने के प्रबल योग हैं. आपका अपने साथी के साथ झगड़ा, मनमुटाव, ब्रेकअप हो सकता है. किसी भी छोटी बात को लेकर आपकी अपने प्रेमी के साथ मनमुटाव होगा जिससे आपका रिश्ता टूट जाएगा. आपको अपने प्रेम संबंधों को लेकर खास ध्यान रखना होगा साथ ही अपने ऑफिस में आपके अपने साथियों के साथ भी बहस हो सकती है. ध्यान रखना होगा कोई भी छोटी या बड़ी बात होने पर आपको संयम रखने की बेहद ही जरूरत है.
करियर राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए 17 दिसंबर का दिन खास रहेगा. इनके लिए आज कुछ खास संकेत मिल सकते हैं. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और बुध ग्रह का गोचर मंगल की राशि वृश्चिक पर चल रहा है. जो आपने अपने कार्य, करियर को लेकर परिश्रम, कड़ी मेहनत कर रहे हैं उसका फल मिलने की सूचना या परिणाम आज आपको मिल सकता है. ये सूचना या परिणाम आपके लिए शुभ होगा. अगर आप किसी नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं तो आपको कोई शुभ संकेत प्राप्त होंगे. आपकी मेहनत आपके भविष्य को सुनहरा बनाएगी.
व्यावसायिक राशिफल: मिथुन राशि के जो जातक सरकारी या प्राइवेट नौकरी करते हैं उन्हें प्रमोशन से संबंधित सूचना मिल सकती है. आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगेगी. अगर आप कोई कारोबार करते हैं तो आपको उसमें पहले से अधिक मुनाफा मिलेगा. आज आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जिससे आपके कारोबार में वृद्धि होगी. आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कारोबार की दृष्टि से अच्छा रहेगा. गणेश भगवान को याद करते हुए आज घर से निकले और दही चीनी जरूर खाएं.
पारिवारिक संबंध राशिफल: आज का समय आपके लिए चुनौती भरा रहने वाला है. आपके अपने परिवार में छोटे बहन भाई या कोई अन्य परिवार के सदस्य जिनके लिए आप खास हैं उनको शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है. ग्रहों की चाल के अनुसार आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होगा या फिर आपके अपने छोटे बहन भाई या अन्य सदस्य जो आपसे उम्र में छोटे हैं और आप उनके लिए खास हैं उनके साथ संबंधों में खींचतान, तनाव, मनमुटाव आदि के योग हैं. आपको अपने संबंधों को लेकर खास ध्यान रखना होगा साथ ही आज आपको संयम रखने की बेहद ही जरूरत है.
शुभ रंग: मिथुन राशि के जातकों के लिए लाल रंग शुभ रहने वाला है. जब आप घर से निकलें तो बाहर जाकर किसी जरूरतमंद को लाल रंग का मिष्ठान, लाल रंग के लड्डू, जलेबी या अन्य लाल रंग की मिठाई जरूर खिलाएं. साथ ही आप गरीब और जरूरतमंदों को लाल रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं. यह सभी करने से आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी. इससे नकारात्मक प्रभाव कम हो जाएगा.
FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 08:07 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







