Saturday, February 28, 2026
30 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

व्यापार राशिफल: मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए ठीक नहीं है आज का दिन, बड़ी डील से बचें, इनको मिलेंगे खूब फायदे



हरिद्वार: आज का दिन यानी 4 दिसंबर 2024 कारोबार की दृष्टि से कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशियों को सावधान और सतर्क रहना होगा. आज आपको कारोबार से लाभ होगा या नुकसान होने के योग बनेंगे जानते हैं एक्सपर्ट से. इस बारे में Bharat.one को विस्तार से जानकारी देते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि कारोबार के लिए आज का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां.

मेष राशि 
मेष राशि के लिए 04 दिसंबर का दिन अच्छा नहीं रहेगा. मंगल अपनी नीच राशि पर गोचर कर रहे हैं. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा. ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मन को शांत रखना होगा, जल्दी आपका समय भी बदलेगा.

वृष राशि
वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, शुक्र ग्रह का एक दिन पहले ही राशि परिवर्तन होने से वृष राशि के जातकों को नई उपलब्धि हासिल होगी. वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. अगर आप किसी कारोबार में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. विशेष कर कॉस्मेटिक आदि चीजों को खरीदना और बेचना आपके लिए शुभ होगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 04 दिसंबर का दिन अच्छा नहीं रहेगा. धोखाधड़ी, फ्रॉड आदि से आपको बचकर रहना होगा. आपके साथ नुकसान होने का योग बना हुआ है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है. मिथुन राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. आज का समय आपके लिए कारोबार की दृष्टि से ठीक नहीं रहेगा.

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है. कार्यों को लेकर आपके मन में दुविधा, परेशानी बनी रहेगी. अपने कारोबार को लेकर आप चिंतित रहेंगे जिससे आपका स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा. आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है. मित्र रिश्तेदार की सहायता से लाभ होने का योग है.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा. सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं और मंगल नीचस्थ चल रहे हैं. सूर्य अपने सुख स्थान पर विराजमान होने के कारण सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कारोबार की दृष्टि से सिंह राशि के जातकों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. सूर्य देव सिंह राशि के जातकों को रुका हुआ पैसा आदि भी दिलवा सकते हैं.

कन्या राशि
इस राशि को मित्र, रिश्तेदार, सहयोगी, सगे संबंधी, भाई बहन आदि से आपके कार्य में रुकावट, बाधा आएगी जिससे आपको नुकसान होने का योग है. आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. आपको अपनी वाणी पर ध्यान देना होगा.

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, शुक्र ग्रह अपने से सुख स्थान पर गोचर कर रहे हैं जिससे आपके कारोबार में वृद्धि होने के योग है. आज का दिन आपके लिए बेहद ही अच्छा रहने वाला है. ग्रहों की गणना के अनुसार आज आपको किसी महिला के माध्यम से विशेष लाभ होगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं. मंगल ग्रह का गोचर चंद्रमा की कर्क राशि पर है. भाग्य स्थान पर यह गोचर होने से आपको आज छोटी या बड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है. यह यात्रा आप अपने कारोबार के लिए करेंगे जिससे आपको कारोबार में अच्छा खासा मुनाफा होगा.

धनु राशि
इस राशि के लोगों का बड़े बुजुर्ग, माता-पिता, दादा दादी, ताऊ या अन्य परिजनों के संबंधों से कारोबार में आज लाभ होने का योग बना हुआ है. धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं, आज आपका दिन अच्छा रहेगा.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 4 दिसंबर का दिन अच्छा नहीं रहेगा. मकर राशि के दूसरे स्थान पर शनि देव विराजमान हैं. आज आपकी कोई कीमती वस्तु, धातु खोने – टूटने या फिर चोरी होने का योग है. आज आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है. आज आपका नुकसान होने का योग बना हुआ है.

कुंभ राशि
शनि देव कुंभ राशि पर विराजमान हैं. 4 दिसंबर का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. आज यानी 27 नवंबर को आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है साथ ही आज आपको पैसा मिलने का योग तो है लेकिन कुछ खर्चा भी हो सकता है.

मीन राशि 
मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं. गुरु बृहस्पति का गोचर वृष राशि में चल रहा है. आज आपको अपने मन को शांत रखने की जरूरत होगी. अगर आप अपने मन को शांत रखते हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा वरना आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है. आज आपको गुरु बृहस्पति की पूजा और अपने आराध्य देव की स्तुति करने से लाभ की प्राप्ति होगी.

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img