Last Updated:
शंख में सभी देवी देवताओं का वास होता है इसलिए शंख को घर में रखने और बजाने से धार्मिक के साथ आयुर्वेदिक लाभ भी मिलता है.
शंख बजाने के आयुर्वेदिक और धार्मिक महत्व
हाइलाइट्स
- शंख बजाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है.
- शंख में वरुण, ब्रह्मा और सरस्वती का वास होता है.
- शंख बजाने से फेफड़े मजबूत होते हैं और श्वास संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं.
हरिद्वार. हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व होता है. शंख को घर में रखने से जहां नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है तो वहीं सकारात्मक ऊर्जा का संचार घर में होने से पवित्रता बनी रहती है. घर में शंख होने से दुख, समस्याएं आदि सभी दूर होने की धार्मिक मान्यता है. तो वहीं घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है.
धार्मिक ग्रंथो के अनुसार शंख में सभी देवी देवताओं का वास होता है इसलिए शंख को घर में रखने और बजाने से धार्मिक के साथ आयुर्वेदिक लाभ भी मिलता है. शंख के अग्रभाग में वरुण, माध्यम में ब्रह्मा और शंख में मां सरस्वती का वास होता है. कहते हैं शंख बजाने से जहां तक उसकी ध्वनि जाती है वहां तक का वातावरण पवित्र हो जाता है. नियमित रूप से शंख बजाने पर व्यक्ति को आयुर्वेदिक लाभ मिलता है.
समस्याओं से मुक्ति…
शंख बजाने के महत्व की जानकारी देते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व होता है. उन्होंने कहा, ‘दरअसल शंख घर में रखने और बजाने से सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण हो जाते हैं. साथ ही जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति हो जाती हैं. वह आगे बताते हैं की हिंदू धर्म में शंख इसलिए भी बजाया जाता है क्योंकि शुभ कार्य से पहले शंख की ध्वनि वहां के वातावरण को पवित्र कर देती है और शुभ कार्य भलीभांति संपूर्ण हो जाता है. शंख बजाने से घर का वातावरण तो पवित्र होता ही है बल्कि जहां तक उसकी ध्वनि जाती है वहां तक का वातावरण पवित्र हो जाता है’.
फेफड़े मजबूत…
ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री आगे बताते हैं कि शंख को नियमित रूप से बजाने पर सभी कार्य पूर्ण होते हैं तो वहीं व्यक्ति को जीवन में कभी भी सांस संबंधी बीमारी नहीं होती हैं. आयुर्वेदिक दृष्टि से शंख बजाने से फेफड़े मजबूत होते हैं जिसे श्वास संबंधी बीमारी दूर रहती है. रक्त संचार के लिए शंख बजाना बहुत ही लाभदायक होता है जिससे आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है साथ ही बोलने आदि जैसी समस्याएं भी शंख बजाने मात्र से दूर हो जाती हैं. शंख को घर में रखने और बजाने से आयुर्वेदिक के साथ धार्मिक दोनों ही लाभ मिलते हैं.
NOTE: शंख के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Hardwar,Uttarakhand
March 13, 2025, 10:07 IST
शंख बजाने से बदलती है किस्मत! हरिद्वार के ज्योतिषी ने बताया इसका असली रहस्य
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.






