Wednesday, February 25, 2026
20 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

शनि बदल रहे हैं चाल, हर राशि पर पड़ेगा प्रभाव, किसकी खुलेगी किस्मत, किसका होगा हाल-बेहाल, आचार्य से जानें सब!


जमुई. 28 नवंबर 2025 का दिन विभिन्न राशि के जातकों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है. आज के दिन शनिदेव अपने वक्री चाल को छोड़कर मार्गी हो रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 28 नवंबर की सुबह 09:20 बजे शनि मीन राशि में मार्गी होने वाले हैं. उन्होंने बताया कि अभी तक शनि वक्री चाल में गोचर रहे हैं. लेकिन अब इनके मार्गी होने के इस कारण इसका असर सभी राशियों के सेहत, धन, प्यार और करियर पर पड़ने वाला है.

कुछ को फायदे तो कुछ राशियों को होगा नुकसान
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि शनि की इस बदलती चाल के कारण कुछ राशियों के जातकों के जीवन में फायदे होंगे तो कई राशि के जातकों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन कुछ राशि के जातकों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. शनिदेव 28 नवंबर से मार्गी होंगे और 27 जुलाई 2026 तक यहीं रहेंगे. यहां जानिए सभी राशियों पर शनि के इस चाल का क्या असर पड़ेगा.

इन राशियों पर पड़ेगा यह असर

मेष राशि: शनि के मार्गी होने के कारण मेष राशि के जातकों की परेशानियां काफी कम होने वाली हैं. अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो उसके पूरा होने से आपको राहत मिल सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है.

वृषभ राशि: शनि की इस चाल के कारण वृषभ राशि के जातकों को पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. आपको अपने काम-धंधे में मुनाफा हो सकता है. शनि की इस स्थिति के दौरान आपको मानसिक शांति मिलने वाली है तथा आपके प्यार संबंधों में स्थिरता आएगी.

मिथुन राशि: शनि के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिलने वाला है. हालांकि मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. इस दौरान आपके करियर में तेजी आएगी तथा मानसिक दबाव कम होंगे. इस राशि के जातकों के प्यार संबंधों में स्थिरता आएगी.

कर्क राशि: शनि की इस चाल के कारण कर्क राशि के वैवाहिक संबंधों में सुधार आ सकता है. अगर आपका लंबे समय से कोई विवाद चला आ रहा है तो वह खत्म हो सकता है. इस दौरान आपको कुछ कामों में धैर्य रखने की जरूरत है. नौकरी करने वालों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है.

सिंह राशि: अगर सिंह राशि के कोई जातक किसी तरह की सेहत संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपकी वह परेशानी कम होने वाली है. आप जहां काम करते हैं वहां आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है, जिस कारण आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं. अगर आप किसी रिश्ते में हैं तब आपको काफी समझदारी से काम लेना चाहिए.

कन्या राशि: शनि के मार्गी होने से कन्या राशि के जातक के प्यार संबंधों में सुधार आएगा. इस कारण आपको अपने परिवार या किसी सगे-संबंधी से जुड़ी किसी चिंता से राहत मिल सकती है. आप अगर कोई नया काम शुरू करते हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है. आपके प्रयास के अनुसार आपको परिणाम मिल सकते हैं.
तुला राशि: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि तुला राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में स्थिरता आने से आप अपनी जिम्मेदारियों को बड़े अच्छे तरीके से निभा सकते हैं. इस दौरान तुला राशि के जातकों को नई नौकरी मिल सकती है. अगर आप घर या किसी तरह की संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो वह योजना भी आपकी पूरी हो सकती है.

वृश्चिक राशि: इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में आने वाली किसी भी तरह की रुकावट दूर होगी. इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में पारिवारिक संबंधों में मिठास आएगी. आपको अपने प्यार संबंधों में गलतफहमी के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति में इस दौरान बदलाव संभव है तथा आपको रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं. धनु राशि के जातकों को आज के दिन करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है तथा व्यापार में भी मुनाफा होने वाला है.
मकर राशि: शनि के मार्गी होने के कारण मकर राशि के जातकों को खास लाभ मिलने वाला है. शनि देव की कृपा से मकर राशि के जातकों के जीवन में स्थिरता आएगी और उन्हें करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. इस दौरान आप कोई नया काम-धंधा शुरू कर सकते हैं.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस समय में आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी. आप कोई भी काम करना चाहेंगे उसे बड़े ही सही तरीके से कर पाएंगे. लंबे समय से अगर आप अपने करियर में कुछ पाने की कोशिश कर रहे थे तो इस दौरान आपको वह भी मिल सकता है, इसके भी योग बन रहे हैं.

मीन राशि: मीन राशि के जातक अगर समाज से जुड़े हुए कामों से जुड़े हैं तब उनको काफी फायदा मिलेगा. अपने प्यार जीवन में उनकी स्थिति काफी बेहतर होने वाली है. हालांकि आपके जीवन में अहंकार आपको परेशान कर सकता है. लेकिन आपके करियर में तरक्की के मौके बन रहे हैं तथा आपको अपने जीवन में मनचाही खुशियां मिलने वाली हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version