रांची : कई बार ऐसा देखा जाता है कि आदमी बहुत मेहनत करता है. दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन रिजल्ट उतना नहीं मिल पाता है. पैसे की तंगी हमेशा लगी रहती है. घर और परिवार में हमेशा परेशान रहते हैं. जहां बच्चों की भी जरूरत पूरी नहीं होती है. ऐसे में कई बार व्यक्ति डिप्रेशन में भी आ जाता है, लेकिन अगर आप ज्योतिष के अनुसार 4-5 काम कर लेते हैं तो यकीन मानिए, आपको कुछ महीनो में चमत्कारिक रिजल्ट देखने को जरूर मिलेगा.
जानें ज्योतिषी ने क्या कहा
रांची के जाने माने ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि अगर किसी भी पुरुष को बहुत पैसा कमाना है तो बस एक सिंपल सा उपाय कर लें. वह अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत कर लें. दरअसल, शुक्र जो है. वह वैभव लग्जरी, पैसा, सुख सुविधा इसको रिप्रेजेंट करता है. जब तक यह मजबूत नहीं होगा. तब तक गरीबी तंगी और दरिद्रता देखने को मिलेगी और शुक्र ग्रह जो है. वह महिला एनर्जी को भी रिप्रेजेंट करता है.
बस कर लें ये काम, होगी पैसों की बारिश
1 • ज्योतिष आचार्य बताते हैं कि शुक्र ग्रह जो है. वह महिला को रिप्रेजेंट करता है. ऐसे में जो व्यक्ति महिलाओं का आदर सत्कार करता है, जो महिलाओं की इज्जत करता है, ना गलत शब्द का प्रयोग करे और इज्जत दे. आप खुद ही देख लीजिएगा. उस व्यक्ति के पास पैसा जरूर रहेगा. ऐसा हो नहीं सकता, उसके पास पैसा ना हो.
2 • अगर आपकी शादी हो गई है तो आपकी पत्नी और अगर नहीं हुई है तो घर में आपकी मां या जो भी महिला मौजूद है. उन्हें सम्मान देना शुरू करें. उनसे खुद ही पूछें कि उन्हें किसी चीज की जरूरत तो नहीं और अपने मन से उनकी फेवरेट चीज लाकर दें, खिलाना पिलाना शॉपिंग जितना हो सकता है, जितना आप सक्षम है उतना करें.
3 • भूलकर भी महिलाओं के साथ गाली -गलौज और गलत शब्द का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें. क्योंकि ऐसा करने से आपका शुक्र तुरंत खराब हो जाएगा. इसके अलावा देवी की पूजा करना काफी फायदेमंद माना जाता है. आपको जिस भी देवी में आस्था है. उनकी पूजा अर्चना शुरू कर दीजिए.
4 • इसके अलावा शुक्र ग्रह को साफ सफाई बेहद पसंद होती है. ऐसे में अपने घर को, अपने बेडरूम को, वॉशरूम को इसके अलावा खुद को भी एकदम साफ रखें. हर दिन सुबह नहाना है और साफ कपड़ा पहनना है. अगर सफेद कपड़ा पहनें तो और भी बढ़िया है. नेल्स को काट कर रखें. बालों को बनाकर रखिए. ऐसा नहीं कि कोई महंगा कपड़ा, सस्ता ही रहे. पर साफ सुथरा बढ़िया रहे. चप्पल एकदम साफ रहे. बस आप इतना ही कर लीजिए और फिर देखिए कि आपका शुक्र कैसे नहीं मजबूत होता है.







