सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर प्राचीन काल से ही संतों की तपोस्थली रही है, लेकिन इस बार सहारनपुर में देशभर के संतों को सम्मान मिलने जा रहा है. जहां सहारनपुर के दिल रोड स्थित ‘गुर्जर भवन’ में 13 सितंबर को संत सम्मान और महामंडलेश्वर सुशोभन समारोह होने जा रहा है, जिसमें देश भर के लगभग सैकड़ों की संख्या में संत एकत्रित होंगे.
दिव्य शक्ति अखाड़ा ट्रस्ट ने आयोजित किया है कार्यक्रम
बता दें कि इस कार्यक्रम को ‘दिव्य शक्ति अखाड़ा ट्रस्ट’ द्वारा कराया जा रहा है. जहां कार्यक्रम में गुरु गोरखनाथ गुरुकुल से बाबा निरंजन नाथ जी, अखाड़ा परिषद से अनंत विभूषित महंत श्री रविंद्र पुजारी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर संत कमल किशोर महाराज और युधिष्ठिर लाल बांका मौजूद रहेंगे. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में धर्माचार्य हरि सिंह रावत, ब्रह्माकुमार तपस्वी राजयोगी और ब्रह्माकुमारी तपस्विनी राजयोगिनी राजेश्वरी मौजूद रहेंगी.
यहां होगा संतों का सम्मान
‘दिव्य शक्ति अखाड़ा’ से आचार्य महामंडलेश्वर श्री संत कमल किशोर जी बताते हैं कि 13 सितंबर को ‘गुर्जर भवन’ में सुबह 9 बजे से लेकर 2:30 बजे तक संत सम्मान व महामंडलेश्वर सुशोभन समारोह का कार्यक्रम चलेगा. जहां देश भर से बड़े-बड़े संत कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आ रहे हैं. जबकि दो नए बनाएं जा रहे महामंडलेश्वरों का सुशोभन समारोह भी है.
संत कमल किशोर ने बताया
वहीं, संत कमल किशोर बताते हैं कि इस कार्यक्रम का मकसद कोई भाषण बाजी नहीं है. बल्कि संतों का काम होता है कि समाज को दिशा देना, जिससे कि अच्छे समाज का निर्माण हो सके. वहीं, राजस्थान से हाल ही में सम्मान पा चुके कोटा से बाबा निरंजन दास जी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
समाज में फैली कुरीतियों पर होगी चर्चा
उन्होंने कहा कि सहारनपुर के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि सहारनपुर में देशभर के संतों का सम्मान होगा. वहीं, इस कार्यक्रम में समाज में फैल रही कृतियों को दूर करने के लिए ही संत दिशा निर्देश भी देंगे.
FIRST PUBLISHED : September 10, 2024, 10:46 IST







