03
पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित भगवती भवन के पुजारी श्याम कुमार पांडे ने लोकल18 को बताया कि हिंदू धर्म में शादी विवाह में अनेकों रस्म निभाए जाते हैं, जिसमें कुछ खास महत्व रखते है. वहीं बेटियों को शास्त्रीय प्रमाण के मुताबिक लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है. उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की एक चौपाई ” पुत्रि पवित्र किये कुल दोऊ, सुजस धवल जगु कह सब कोऊ” का जिक्र करते हुए बताया कि पुत्र एक कुल को आगे बढ़ाता है, जबकि पुत्री दो कुल को पवित्र करती है और आगे बढ़ाती है, जिसमें एक एक पिता का घर और दूसरा अपने पति के घर को तारती है.
