Monday, March 2, 2026
23 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

होलिका दहन की रात कर लें ये उपाय, बदलेगी किस्मत और बन सकते हैं धनवान, उज्जैन के ज्योतिषी से जानें


होमफोटोधर्म

होलिका दहन की रात कर लें ये उपाय, बदलेगी किस्मत और बन सकते हैं धनवान

Last Updated:

Holi 2026, Holika Dahan Ke Totke Or Upay: होली की शुरुआत होलिका दहन से होती है, जिसे सदियों से परंपरा के रूप में निभाया जा रहा है. होलिका दहन से पहले होलाष्टक का समय आता है. मान्यताओं के अनुसार इन आठ दिनों में नकारात्मक शक्तियाँ अधिक सक्रिय हो जाती हैं. खासतौर पर होलिका दहन की रात को बहुत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस दिन नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव सबसे अधिक माना जाता है. (रिपोर्ट: शुभम मरमत/उज्जैन)

हिंदू पंचांग के अनुसार होली फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है, जिससे एक रात पहले होलिका दहन किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन करते समय अगर कोई व्यक्ति शास्त्रों द्वारा बताए गए कुछ टोटकों को अपनाता है, तो उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और साथ ही कई तरह की समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है.

Holi 2026, holashtak 2026, dreams meaning, local 18, ujjain local news, mp news

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें होलिका दहन के समय करने से नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है. ये उपाय न केवल जीवन की परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं, बल्कि सुख-समृद्धि और मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं. सही विधि और श्रद्धा के साथ किए गए ये उपाय व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.

आर्थिक तंगी – यदि आप लगातार मेहनत के बावजूद आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं, तो यह उपाय अपनाया जा सकता है. एक जटा वाला नारियल लें, जिसमें पानी हो. उस नारियल पर 10 रुपये के सिक्के को कलावे से सात बार बांधें. फिर नारियल को दोनों हाथों में लेकर होलिका दहन के समय अग्नि को अर्पित करें. मान्यता है कि इससे धन संबंधी बाधाएँ दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

Holi 2026, holashtak 2026, dreams meaning, local 18, ujjain local news, mp news

स्वास्थ – यदि आप लंबे समय से बीमारी से परेशान हैं या भविष्य में स्वस्थ जीवन चाहते हैं, तो होलिका दहन के दिन एक सरल उपाय करें. एक श्रीफल लें और उसे सात बार अपने शरीर के ऊपर से उतारें. इसके बाद पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ उसे होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें. मान्यता है कि इससे रोग दूर होते हैं और स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार आता है.

पीली सरसों – हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियाँ बनी रहती हैं, जिन्हें न तो पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया जा सकता है और न ही बहुत बड़ी कहा जा सकती है. ऐसी छोटी समस्याओं से मुक्ति के लिए होलिका दहन के दिन मुट्ठी में पीली सरसों रखें और दहन के समय उसे अग्नि में अर्पित करें. इससे नकारात्मकता दूर होती है.

चौमुखी दीपक – हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. इसके लिए होलिका दहन के दिन एक सरल उपाय करें. घर की मुख्य चौखट पर चौमुखी दीपक जलाकर रखें. मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में खुशहाली व शांति का वास होता है.

नकारात्मक ऊर्जा – यदि घर में आपसी मतभेद बढ़ गए हों या पति-पत्नी के बीच बार-बार तनाव और झगड़े हो रहे हों, तो होलिका दहन के बाद बची राख को साफ कागज में सावधानी से लपेट लें. इसके बाद उसे घर के किसी शांत और सुरक्षित कोने में रख दें. मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और घर में शांति, प्रेम व आपसी समझ बढ़ती है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img