Last Updated:
Holika Dahan Dhan Upay: होलिका दहन की रात विशेष होती है. इसे हिंदू धर्म में पवित्र भी माना जाता है. इस रात नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है. अगर आप भी एक उपाय कर दें तो मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी. जानें..
आज होलिका दहन. रात में जरूर करें ये उपाय.
हाइलाइट्स
- होलिका दहन के बाद सीधें घर में न प्रवेश करें
- मुख्य द्वार पर इस तेल का दीपक जलाएं
- माता लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होगी
देवघर: आज होलिका दहन है. कल यानी 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा. होलिका दहन का हिंदू धर्म में खास महत्व है. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. होलिका दहन के दिन नकारात्मक ऊर्जा, विचार की अग्नि में आहुति दी जाती है. होलिका दहन पर अग्नि देव की विशेष पूजा करने के साथ ही अगर कुछ उपाय किए जाएं तो साल भर मां लक्ष्मी जातक से प्रसन्न रहती हैं और कृपा बनाए रखती हैं.
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है. दहन के दिन लकड़ी के साथ गोबर के उपले जलाना शुभ माना जाता है. होलिका दहन की अग्नि में गेहूं, गन्ना, जौ आदि फसल को भी अर्पण करना शुभ होता है. 13 मार्च यानी आज होलिका दहन किया जाएगा. इस दिन भद्रा का साया भी रहेगा.
जानिए कब लग रही भद्रा
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस साल भी होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा. 13 मार्च को होलिका दहन है और 13 मार्च सुबह 10 बजकर 4 मिनट से भद्रा की शुरुआत होगी और समापन उसी दिन रात 10 बजकर 30 मिनट पर होगा. होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त 13 मार्च रात्रि 10 बजकर 54 मिनट के बाद मध्य रात्रि 12 बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है.
होलिका दहन के बाद करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्य ने बताया, जब होलिका दहन हो जाए तब घर में प्रवेश करने से पहले अपने पैरों को अच्छी तरह से धो लें, ताकि जो नकारात्मक ऊर्जा है, वह आपके पैरों के माध्यम से घर में प्रवेश न करे. फिर एक मिट्टी या पीतल के कलश में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसे मुख्य द्वार पर रख दें. ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर में हमेशा धन वर्षा होगी.
Deoghar,Jharkhand
March 13, 2025, 09:43 IST
होलिका दहन के बाद सीधे घर में न घुसें, पहले करें ये काम, धन से भर जाएगा घर!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







