Agency:Bharat.one Jharkhand
Last Updated:
Phalguna Month Vrat Tyohar List: फाल्गुन महीना 13 फरवरी से शुरू हो रहा है और 14 मार्च को पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा. इस महीने में महाशिवरात्रि, होली, आमलकी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे, ये दिन जीवन …और पढ़ें
व्रत और त्यौहार के बारे मे बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य
हाइलाइट्स
- फाल्गुन महीना 13 फरवरी से 14 मार्च तक रहेगा।
- इस महीने में महाशिवरात्रि, होली, आमलकी एकादशी मनाई जाएगी।
- 14 मार्च को होली और पहला चंद्रग्रहण होगा।
देवघर. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुनी का महीना साल का सबसे अंतिम महीना माना जाता है. वहीं आज से फाल्गुन महीने की शुरुआत होने वाली है. फाल्गुन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है. इस महीने में महाशिवरात्रि, होली, आमलकी एकादशी जैसे पर्व त्यौहार भी मनाए जाएंगे. इसके साथ ही कई बड़े ग्रह किसी दूसरे राशि में गोचर भी करने वाले हैं. वहीं इस महीने में कौन-कौन से त्यौहार मनाए जाते हैं, जानते है देवघर के ज्योतिषाचार्य से.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचित करते हुए कहा कि इस साल 13 फरवरी से फाल्गुन महीने की शुरुआत होने जा रहा है और समापन 14 मार्च को पूर्णिमा के साथ ही हो जाएगा. इस महीने में देवो के देव महादेव और माता पार्वती के बीच विवाह भी संपन्न हुआ था. इसलिए इसी महीने मे महाशिवरात्रि जैसे पर्व भी मनाए जाते हैं. इसके साथ ही इसी महीने मे साल का पहला चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है.
फाल्गुनी महीने में पड़ने वाले पर्व त्यौहार :-
16 फरवरी -संकष्टी चतुर्थी.
18 फरवरी -यशोदा जयंती.
20 फरवरी- कालाअष्टमी व्रत.
24 फरवरी- विजया एकादशी.
25 फरवरी -भोम प्रदोष व्रत.
26 फरवरी – महाशिवरात्रि, महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान.
27 फरवरी -फाल्गुन अमावस्या.
01 मार्च- फुलेरा दूज,रामकृष्ण जयंती.
03 मार्च- विनायक चतुर्थी.
04मार्च स्कन्द षष्ठी.
07 मार्च -होलास्ट प्रारंभ मासिक दुर्गाअष्टमी.
10 मार्च -आमलकी एकादशी.
11मार्च -भोम प्रदोष व्रत.
13 मार्च -होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत.
14 मार्च -होली, पहला चंद्रग्रहण, पूर्णिमा स्नान दान.
Deoghar,Jharkhand
February 13, 2025, 19:30 IST
होली से लेकर संकष्टी चतुर्थी तक! फाल्गुन महीने में पड़ने वाले हैं ये खास पर्व







