Agency:Bharat.one Uttarakhand
Last Updated:
Haridwar: जनवरी की 25 तारीख को एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा जब 6 ग्रह एक सीध में आ जाएंगे. इससे सभी 12 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा पर खासकर इन दो राशियों को समस्या आ सकती है.
अंतरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा
हरिद्वार. जनवरी 2025 के आखिर में अंतरिक्ष में एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा. 6 ग्रह एक रेखा पर एक समय पर आएंगे. यह अद्भुत नजारा कई सौ साल बाद होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके होने से सभी 12 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 25 जनवरी की शाम को छ: ग्रह एक रेखा पर एक सीध में आ जाएंगे. यह नजारा दुर्लभ है और इसके होने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होने के साथ देश दुनिया पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा. इससे हिंसक घटनाएं, आगजनी, युद्ध जैसे हालात होने की संभावना ज्यादा रहेगी.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इसकी जानकारी Bharat.one पर साझा करते हुए हरिद्वार के विद्वान एवं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित प्रतीक मिश्रपुरी बताते हैं कि 25 जनवरी की शाम लगभग 05:37 से 7:00 बजे तक ब्रह्मांड में एक अद्भुत नजारा होने वाला है. छ: ग्रह बृहस्पति, मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस और नेपच्यून ग्रह एक सीध एक रेखा पर आ जाएंगे. जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ देश दुनिया पर पड़ेगा.
यह योग बनने से देश दुनिया में हिंसक घटनाएं, आगजनी, निजाम का बदलना आदि बहुत सी घटनाएं होने की संभावना ज्यादा रहेगी. इस दुर्लभ घटना का पूरा वर्णन वराहमिहिर की पुस्तक वृहत जातकम में किया गया है.
इन दो राशियों पर पड़ेगा बुरा असर
पंडित प्रतीक मिश्रपुरी आगे बताते हैं कि 25 जनवरी की शाम 5:37 से 7 बजे तक यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. इसे देखने के लिए दूरबीन या टेलिस्कोप का उपयोग करना होगा. ग्रहों की इस परेड के कारण दो राशियों कुंभ और मीन के जातकों को विशेष तौर पर सावधानियां बरतनी होंगी. ग्रहों की इस परेड के कारण दोनों राशियों के जातकों को शारीरिक, मानसिक, आकस्मिक चोट लगना, दुर्घटनाएं होना, एक्सीडेंट, संबंधों का टूटना आदि बहुत सी समस्याएं आएंगी.
उपाय क्या कर सकते हैं
ज्ञान और दान से जातक इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. इस दौरान मीन और कुंभ राशि के जातकों को वाद विवाद नहीं करना है. गाड़ी आराम से चलानी है, झूठ बोलना, किसी के खिलाफ षड्यंत्र रचना वगैरह से दूर रहना होगा. साथ ही जातकों को काले कपड़े में उड़द की दाल बांधकर दान करने और मिट्टी के घड़े में अनाज भरकर किसी जरूरतमंद गरीब को दान देने से इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा.
Hardwar,Uttarakhand
January 23, 2025, 15:17 IST
25 जनवरी को 6 ग्रह आएंगे एक रेखा पर, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







