Paush Purnima 2026 Panchang: 3 जनवरी 2026, दिन शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. इस दिन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. पौष–माघ की यह पूर्णिमा शाकंभरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, यह दिन मासिक पर्वों के लिहाज से खास माना जाता है. इस दिन स्नान का बहुत महत्व माना जाता है. पौष माघ की पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पापों और कष्टों से मुक्ति मिलती है और पितृ पक्ष भी तर जाते हैं. शनिवार के दिन पौष माघ दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी. शनिवार के दिन भद्रा का साया नहीं रहने वाला है, तो चलिए जानते हैं कि शनिवार, 3 जनवरी को शुभ और अशुभ मुहूर्त किस समय से लगने वाले हैं.
3 जनवरी 2026 शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. अमृत काल मुहूर्त सुबह 8 बजकर 33 मिनट से लेकर 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से लेकर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट से लेकर 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.
3 जनवरी 2026 अशुभ मुहूर्त
अशुभ मुहूर्त की बात करें तो आज भद्रा का साया नहीं रहेगा, जबकि राहुकाल सुबह 9 बजकर 50 मिनट से लेकर 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 7 बजकर 14 मिनट से लेकर 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा, जबकि यमगण्ड काल दोपहर 1 बजकर 43 मिनट से लेकर 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा. दुर्मुहूर्त सुबह 7 बजकर 14 मिनट से लेकर 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. आडल योग शाम 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 4 जनवरी की सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.
पूर्व दिशा की तरफ दिशा शूल
शनिवार को सूर्योदय सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा. बात अगर चन्द्रोदय की करें तो वह शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा और अगले दिन यानी 4 जनवरी तक रहेगा. शनिवार के दिन दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा, तो शनिवार के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचें.
3 जनवरी 2026 का पंचांग
आज की तिथि- पूर्णिमा – 03:32 पी एम तक, फिर प्रतिपदा तिथि
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 05:27 पी एम तक, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र
आज का करण- बव – 03:32 पी एम तक, बालव – 01:58 ए एम, 4 जनवरी तक
आज का योग- ब्रह्म – 09:05 ए एम तक, इसके बाद इंद्र योग – 05:16 ए एम, 4 जनवरी तक
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मिथुन राशि
पौष पूर्णिमा पर स्नान-दान का मुहूर्त
पौष पूर्णिमा पर यानी 3 जनवरी को सुबह के समय 7 बजकर 30 मिनट तक स्नान, दान आदि कार्य करना सबसे उत्तम रहेगा. साथ ही इस दिन ब्रह्म योग और इंद्र योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. पौष पूर्णिमा का स्नान व दान ब्रह्म योग में किया जाएगा, जो बेहद लाभकारी माना जा रहा है.







