Saturday, February 28, 2026
30 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Aaj Ka Panchang 2024: दशहरा पर होगी शस्त्र पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें रावण दहन मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल


आज का पंचांग, 12 अक्टूबर 2024: दशहरा या विजयादशमी का त्योहार शनिवार को है. इस दिन अश्विन शुक्ल नवमी तिथि, श्रवण नक्षत्र, धृति योग, कौलव करण, पूर्व का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. सुबह 10:58 बजे के बाद से दशमी तिथि लग जाएगी. दशहरा के दिन सर्वर्था सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं. दशहरा के अवसर पर मां अपराजिता की पूजा करते हैं. इस देवी की पूजा करने से व्यक्ति को सफलता मिलती है. दशहरा के दिन शमी और अपराजिता के पेड़ की भी पूजा करते हैं, इससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है. शमी पूजा से दुख, रोग, दोष मिटते हैं और शनि देव की भी कृपा मिलती है.

दशहरा के अवसर पर विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजा करने का विधान है. इसे आयुध पूजा भी कहते हैं. शस्त्र पूजा का मुहूर्त दोपहर 02:03 बजे से है. जो लोग मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना करते हैं, वे दशहरा पर उनका विसर्जन करते हैं. इस साल दुर्गा विसर्जन दोपहर 1:17 बजे से किया जा सकता है. दशहरा को शाम के समय में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करते हैं. कहा जाता है कि भगवान राम ने अश्विन शुक्ल दशमी को रावण का वध किया था और माता सीता को मुक्त कराया था. इस वजह से हर साल इस तिथि को दशहरा मनाते हैं. इस तिथि को मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. इस साल रावण दहन का मुहूर्त शाम में 5:54 बजे के बादे से है.

यह भी पढ़ें: कब होगा दुर्गा विसर्जन? बन रहे हैं 3 शुभ संयोग, जानें मुहूर्त, मंत्र और महत्व

दशहरा के दिन शनिवार व्रत भी है. इस दिन व्रत रखकर शनिदेव की पूजा करते हैं. शनि देव को शमी के फूल, काले तिल, उड़द की दाल, काले या नीले कपड़े, सरसों का तेल आ​दि चढ़ाते हैं. शनि देव की कृपा से साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्ट मिटते हैं. पंचांग से जानते हैं दशहरा के शुभ मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग, सूर्योदय, चंद्रोदय, दिशाशूल, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग, 12 अक्टूबर 2024
आज की तिथि- नवमी – 10:58 ए एम तक, फिर दशमी
आज का नक्षत्र- श्रवण – 04:27 ए एम, 13 अक्टूबर तक, उसके बाद धनिष्ठा
आज का करण- कौलव – 10:58 ए एम तक, तैतिल – 10:08 पी एम तक, उसके बाद गर
आज का योग- धृति – 12:22 ए एम, 13 अक्टूबर तक, फिर धृति
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- ​मकर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:20 ए एम
सूर्यास्त- 05:54 पी एम
चन्द्रोदय- 02:40 पी एम
चन्द्रास्त- 01:26 ए एम, 13 अक्टूबर

यह भी पढ़ें: कब है दशहरा? किस समय होगा रावण दहन? पंडित जी से जानें सही तारीख, शस्त्र पूजा मुहूर्त और महत्व

दशहरा 2024 मुहूर्त और योग
रावण दहन समय: शाम 5:54 बजे से ढाई घंटे तक
दुर्गा विसर्जन: दोपहर 1:17 बजे से दोपहर 3:35 बजे तक
शस्त्र पूजा समय: दोपहर 02:03 बजे से 02:49 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:20 बजे से कल सुबह 04:27 बजे तक
रवि योग: पूरे दिन
ब्रह्म मुहूर्त: 04:41 ए एम से 05:31 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:30 पी एम

अशुभ समय
राहुकाल- 09:14 ए एम से 10:40 ए एम
गुलिक काल- 06:20 ए एम से 07:47 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:20 ए एम से 07:06 ए एम, 07:06 ए एम से 07:53 ए एम
दिशाशूल- पूर्व

यह भी पढ़ें: दशहरा पर करें इस देवी की पूजा, कठिन काम भी होंगे सफल, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर!

रुद्राभिषेक के लिए शिववास
गौरी के साथ – 10:58 ए एम तक, उसके बाद सभा में.

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version