Sunday, November 9, 2025
19.2 C
Surat

Aaj Ka Panchang 2025: भौम प्रदोष व्रत आज, शिव और हनुमानजी के पूजन से सभी कष्ट होंगे दूर, देखें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, चौघड़िया


Last Updated:

Aaj Ka Panchang 24 february 2025: आज फाल्गुन मास के कृष्ण त्रयोदशी तिथि है, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, त्रिपुष्कर योग और मकर राशि का चंद्रमा है. आज कोई भी शुभ काम करना है तो आप त्रिपुष्कर योग में कर सकते हैं. आज भौम प…और पढ़ें

आज का पंचांग: आज भौम प्रदोष व्रत, जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त और शुभ योग

आज का पंचांग 25 फरवरी 2025

हाइलाइट्स

  • आज के पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त
  • शिव और हनुमानजी की पूजा से कष्ट दूर होंगे.
  • पंचांग से जुड़ी सभी जानकारी यहां.

आज का पंचांग, 25 फरवरी 2025: भौम प्रदोष व्रत आज त्रिपुष्कर योग में है. आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, व्यतीपात योग, तैतिल करण, उत्तर का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. भौम प्रदोष का व्रत और शिव पूजन से जीवन में सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और कुंडली में मौजूद सभी ग्रह दोष दूर होते हैं. जो लोग आज व्रत हैं, वे प्रदोष काल में शिव पूजन करें. त्रिपुष्कर योग 12:47 पी एम तक है. भगवान शिव को बेलपत्र, सफेद चंदन, अक्षत, फल, फूल, गंगाजल, जल आदि चीजें अर्पित करें. उसके बाद भौम प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें. रात्रि जागरण के बाद कल सुबह स्नान और दान के बाद पारण करें.

भौम प्रदोष व्रत के साथ आज मंगलवार का व्रत भी किया जाएगा. आज के दिन महादेव के साथ रामभक्त हनुमानजी की पूजा करें, ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. मंगलवार को हनुमानजी का व्रत भी रखें और उनको चोला, सिंदूर और पान का बीड़ा अर्पित करें. साथ ही बूंदी का भोग भी लगाएं और उसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी करें. ऐसा करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी और हर कार्य में विजय होंगे. भगवान शिव और हनुमानजी के मंत्रों का जप करने से सभी ग्रहों का शुभ प्रभाव मिलेगा और कुंडली में मौजूद सभी दोषों से मुक्ति भी मिलेगी. आज के पंचांग से जानते हैं व्यतीपात योग, शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा समय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 25 फरवरी 2025
आज की तिथि- द्वादशी तिथि 12:50 पी एम तक उसके बाद त्रयोदशी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा – 06:31 पी एम तक
आज का करण- तैतिल – 12:47 पी एम तक
आज का योग- व्यतीपात – 08:14 तक
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मकर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:51 ए एम
सूर्यास्त- 06:19 पी एम
चन्द्रोदय- 05:43 ए एम, फरवरी 26
चन्द्रास्त- 03:28 पी एम
ऋतु- वसंत

शुभ मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त – 05:11 ए एम से 06:01 ए एम
विजय मुहूर्त – 02:30 पी एम से 03:16 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:58 पी एम
आज का योग- त्रिपुष्कर योग – 06:51 ए एम से 12:47 पी एम

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त: 09:08 से 09:54 ए एम तक
कुलिक: 01:43 से 02:29 पी एम तक
कंटक: 07:36 से 08:22 ए एम तक
राहु काल: 03:27 पी एम से 04:53 पी एम
कालवेला/अर्द्धयाम: 09:08 से 09:54 ए एम तक
यमघण्ट: 10: 40 से 11:25 ए एम तक
यमगण्ड: 09:43 ए एम से 11:09 ए एम
गुलिक काल: 12:35 पी एम से 02:01 पी एम
दिशाशूल- उत्तर

homedharm

आज का पंचांग: आज भौम प्रदोष व्रत, जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त और शुभ योग

Hot this week

Topics

aaj ka Vrishchik rashifal 10 November 2025 Scorpio horoscope in hindi

Last Updated:November 10, 2025, 00:07 ISTAaj ka Vrishchik...

Dhaba style fry hari mirch recipe dhaba style green chili fry

Last Updated:November 09, 2025, 22:38 ISTDhaba style green...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img