Thursday, February 26, 2026
19 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Aaj Ka Panchang 2025: 2 शुभ योग में मासिक दुर्गाष्टमी, गणेश कृपा से मिलेगी सफलता, जानें मुहूर्त, राहुकाल, स्वर्ग की भद्रा


Last Updated:

aaj ka panchang 5 february 2025: माघ की मासिक दुर्गा अष्टमी बुधवार को 2 शुभ योग में है. बुधवार को रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सुबह में स्वर्ग की भद्रा है. इस दिन माघ शुक्ल अष्टमी तिथि, भरणी नक्षत्र, शुक्ल योग…और पढ़ें

Panchang: 2 शुभ योग में मासिक दुर्गाष्टमी, जानें मुहूर्त, राहुकाल, भद्रा

आज का पंचांग, 5 फरवरी 2025.

हाइलाइट्स

  • माघ की मासिक दुर्गा अष्टमी 2 शुभ योग में है.
  • बुधवार को रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं.
  • गणेश जी की पूजा से बुध दोष दूर होता है.

आज का पंचांग, 5 फरवरी 2025: माघ की मासिक दुर्गा अष्टमी बुधवार को 2 शुभ योग में है. इस दिन माघ शुक्ल अष्टमी तिथि, भरणी नक्षत्र, शुक्ल योग, विष्टि करण, उत्तर का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. बुधवार को रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. सुबह में 07:07 ए एम से स्वर्ग की भद्रा है. इस दिन मासिक दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा करते हैं. माघ गुप्त नवरात्रि की अष्टमी भी है, जिसमें मां बगलामुखी की पूजा करते हैं. मां बगलामुखी की पूजा करने से रोग, दोष, शत्रु आदि की प्राप्ति होती है. इनकी पूजा में पीले वस्त्र, आसन, हल्दी की माला आदि का उपयोग होता है. धन लाभ और सफलता के लिए भी इस महाविद्या की पूजा करते हैं. आज

बुधवार के दिन व्रत और गणेश जी की पूजा करने से कुंडली का बुध दोष दूर होता है. गणेश जी की पूजा में तुलसी का उपयोग नहीं करते हैं क्योंकि वह श्रापित है. गणपति बप्पा को अक्षत्, चंदन, दूर्वा, मोदक, धूप, दीप आदि अर्पित करें. बुध को मजबूत करना है और उसका शुभ फल प्राप्त करना है तो आप बुध के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करें. इस दिन हरे रंग का वस्त्र पहनें, हरी मूंग, कांसे के बर्तन, हरा फल, हरा चारा आदि का दान करें. वैदिक पंचांग से जानते हैं आज का मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय आदि.

आज का पंचांग, 5 फरवरी 2025
आज की तिथि- अष्टमी – 12:35 ए एम, फरवरी 06 तक, फिर नवमी
आज का नक्षत्र- भरणी – 08:33 पी एम तक, उसके बाद कृत्तिका
आज का करण- विष्टि – 01:31 पी एम तक, बव – 12:35 ए एम, फरवरी 06 तक, फिर बालव
आज का योग- शुक्ल – 09:19 पी एम तक, उसके बाद ब्रह्म
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मेष – 02:16 ए एम, फरवरी 06 तक, फिर वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:07 ए एम
सूर्यास्त- 06:04 पी एम
चन्द्रोदय- 11:20 ए एम
चन्द्रास्त- 01:30 ए एम, फरवरी 06

दुर्गा अष्टमी के मुहूर्त और योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: 08:33 पी एम से 07:06 ए एम, फरवरी 06
रवि योग: 08:33 पी एम से 07:06 ए एम, फरवरी 06
ब्रह्म मुहूर्त: 05:22 ए एम से 06:15 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:25 पी एम से 03:09 पी एम
अमृत काल: 04:00 पी एम से 05:31 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 07:07 ए एम से 08:29 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:29 ए एम से 09:51 ए एम
शुभ-उत्तम: 11:13 ए एम से 12:35 पी एम
चर-सामान्य: 03:19 पी एम से 04:42 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:42 पी एम से 06:04 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:42 पी एम से 09:19 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:19 पी एम से 10:57 पी एम
चर-सामान्य: 10:57 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 06
लाभ-उन्नति: 03:51 ए एम से 05:28 ए एम, फरवरी 06

अशुभ समय
राहुकाल- 12:35 पी एम से 01:57 पी एम
गुलिक काल- 11:13 ए एम से 12:35 पी एम
यमगण्ड- 08:29 ए एम से 09:51 ए एम
दुर्मुहूर्त- 12:13 पी एम से 12:57 पी एम
भद्रा- 07:07 ए एम से 01:31 पी एम
भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल- उत्तर

रुद्राभिषेक के लिए शिववास
श्मशान में – 12:35 ए एम, फरवरी 06 तक, उसके बाद गौरी के साथ.

homedharm

Panchang: 2 शुभ योग में मासिक दुर्गाष्टमी, जानें मुहूर्त, राहुकाल, भद्रा

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img