Thursday, February 26, 2026
28.9 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Aaj Ka Panchang 2025: 2 शुभ योग में रविवार व्रत आज, सूर्य पूजा विधि, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, पंचक


Last Updated:

aaj ka panchang 2 march 2025: आज 2 शुभ योग में रविवार व्रत है. आज फाल्गुन शुक्ल तृतीया तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, साध्य योग, तैतिल करण, पश्चिम का दिशाशूल और मीन में चंद्रमा है. यदि आप पिता की सेवा करेंगे तो स…और पढ़ें

2 शुभ योग में रविवार व्रत आज, सूर्य पूजा विधि, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

आज का पंचांग, 2 मार्च 2025.

हाइलाइट्स

  • आज के दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग हैं.
  • रविवार व्रत में नमक का सेवन वर्जित है.
  • सूर्य कृपा पाने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

आज का पंचांग, 2 मार्च 2025: आज 2 शुभ योग में रविवार व्रत है. आज के दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग हैं. पूरे दिन पंचक भी लगा है. आज फाल्गुन शुक्ल तृतीया तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, साध्य योग, तैतिल करण, पश्चिम का दिशाशूल और मीन में चंद्रमा है. रविवार व्रत में नमक का सेवन वर्जित है. सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए. सबसे पहले एक लोटे में जल भरकर उसमें लाल चंदन, गुड़ और लाल फूल डालकर अर्घ्य देना चाहिए. उस दौरान सूर्य मंत्र का उच्चारण करें. फिर गायत्री मंत्र का जाप करें. सूर्य देव की कृपा पाने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. व्रती को रविवार व्रत की कथा सुननी चाहिए. सूर्य देव की कृपा से आपके धन और धान्य में वृद्धि होगी, चर्म रोग से मुक्ति मिल सकती है.

​यदि आपकी कुंडली में सूर्य दोष है या सूर्य की स्थिति खराब है तो आप नियमित सूर्य को जल दें और रविवार व्रत रखें. आपको लाल फूल, फल, लाल रंग के कपड़े, गुड़, केसर, तांबा आदि का दान करना चाहिए. इससे सूर्य मजबूत होगा और उसके शुभ फल प्राप्त होंगे. सूर्य को मजबूत करने के लिए उसके शुभ रत्न माणिक्य पहन सकते हैं. यदि आप यह नहीं पहन सकते तो उसके उपरत्न लालड़ी, तामड़ी या लाल तुरमली पहन सकते हैं. यदि आप पिता की सेवा करेंगे तो सूर्य मजबूत होगा. दृक पंचांग से जानते हैं आज के शुभ योग, मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया समय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 2 मार्च 2025
आज की तिथि- तृतीया – 09:01 पी एम तक, फिर चतुर्थी
आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 08:59 ए एम तक, रेवती – 06:39 ए एम, मार्च 03 तक, अश्विनी
आज का करण- तैतिल – 10:35 ए एम तक, गर – 09:01 पी एम तक, वणिज
आज का योग- साध्य – 04:25 पी एम तक, उसके बाद शुभ
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- मीन- 06:39 ए एम, मार्च 03 तक, फिर मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:45 ए एम
सूर्यास्त- 06:22 पी एम
चन्द्रोदय- 08:05 ए एम
चन्द्रास्त- 09:03 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:45 ए एम से 08:59 ए एम, कल 06:39 ए एम से 06:44 ए एम
रवि योग: 08:59 ए एम से कल 06:39 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त: 05:06 ए एम से 05:56 ए एम
अमृत काल: कल 04:29 ए एम से 05:55 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:10 पी एम से 12:57 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:29 पी एम से 03:16 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 08:12 ए एम से 09:39 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:39 ए एम से 11:06 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:06 ए एम से 12:33 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:00 पी एम से 03:27 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 06:22 पी एम से 07:54 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:54 पी एम से 09:27 पी एम
चर-सामान्य: 09:27 पी एम से 11:00 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:06 ए एम से 03:38 ए एम, मार्च 03
शुभ-उत्तम: 05:11 ए एम से 06:44 ए एम, मार्च 03

अशुभ समय
राहुकाल- 04:55 पी एम से 06:22 पी एम
गुलिक काल- 03:27 पी एम से 04:55 पी एम
यमगण्ड- 12:33 पी एम से 02:00 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:49 पी एम से 05:35 पी एम
पंचक- 06:45 ए एम से कल 06:39 ए एम तक
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास
सभा में – 09:01 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

homedharm

2 शुभ योग में रविवार व्रत आज, सूर्य पूजा विधि, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version