Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 October 2025: आज शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. पंचांग अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण तृतीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, तैतिल करण, शुक्ल पक्ष और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आज पश्चिम का दिशाशूल है. शुक्रवार वास्तव में सुख, संपत्ति, प्रेम, भोग और सौंदर्य का दिन माना गया है. यह दिन धन की देवी और विष्णुप्रिये मां लक्ष्मी और असुरों के गुरु शुक्राचार्य तथा ग्रहों में शुक्र ग्रह का होता है. दरअसल मां लक्ष्मी और शुक्राचार्य, ऋषि भृगु की संतान होने के कारण भाई-बहन जैसे माने जाते हैं. शुक्रवार और माता लक्ष्मी का संबंध अत्यंत गूढ़, शुभ और वैदिक परंपरा में सर्वाधिक फलदायी माना गया है. यह दिन धन, सौभाग्य, प्रेम, और ऐश्वर्य की देवी महालक्ष्मी तथा उनके ग्रहाधिपति शुक्र देव दोनों को समर्पित है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 अक्टूबर 2025
आज की तिथि- तृतीया – 01:19 ए एम, 25 अक्टूबर तक, उसके बाद चतुर्थी तिथि
आज का नक्षत्र- अनुराधा – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- तैतिल – 12:03 पी एम तक, गर – 01:19 ए एम, अक्टूबर 25 तक, फिर वणिज
आज का योग- सौभाग्य योग – 05:55 ए एम, 25 अक्टूबर तक, फिर शोभन योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- वृश्चिक
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:22 ए एम
सूर्यास्त- 05:57 पी एम
चन्द्रोदय- 11:25 पी एम
चन्द्रास्त- 01:03 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 24 अक्टूबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 04:46 ए एम से 05:37 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:28 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:58 पी एम से 02:43 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:43 पी एम से 06:08 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से, 12:31 ए एम, 25 अक्टूबर
रवि योग: 06:28 ए एम से 06:48 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
शिववास: सभा में – 01:19 ए एम, 25 अक्टूबर तक, उसके बाद क्रीड़ा में.
आज के अशुभ मुहूर्त 13 अक्टूबर 2025
राहुकाल: 10:41 ए एम से 12:05 पी एम
यमगण्ड: 02:54 पी एम से 04:18 पी एम
विडाल योग: 06:48 ए एम से 06:28 ए एम, 25 अक्टूबर
गुलिक काल: 07:52 ए एम से 09:16 ए एम
दुर्मुहूर्त: 08:43 ए एम से 09:28 ए एम
दिशाशूल: पश्चिम







