Last Updated:
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 November 2025: आज रविवार व्रत है, जिसमें सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करते हैं. आज पूरे दिन पंचक और रवि योग-सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:56 ए एम से है. वैदिक पंचांग के आधार पर आज मार्गशीर्ष शुक्ल दशमी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, तैतिल करण, वज्र योग है. आज पश्चिम दिशा में यात्रा वर्जित है. सूर्य दोष को दूर करने के लिए माणिक्य धारण करें. आइए पंचांग से जानें आज दिनभर के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय आदि.
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 November 2025: आज रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. पंचांग के आधार पर आज मार्गशीर्ष शुक्ल दशमी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, तैतिल करण, वज्र योग, पश्चिम का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. पूरे दिन पंचक रहेगा, वहीं रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग 06:56 ए एम से देर रात तक है. इन दोनों ही शुभ योग में आप कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं, लेकिन राहुकाल का ध्यान रखना होगा. जो लोग आज रविवार व्रत हैं, वे सुबह में स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. इसके लिए तांबे के लोटे में पानी भर लें, उसके लाल फूल, लाल चंदन और गुड़ डाल लें. अर्घ्य देते समय सूर्य देव के मंत्र का जाप करते रहें. अर्घ्य के बाद सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. उसके बाद रविवार व्रत कथा सुनें. फिर सूर्य देव की आरती उतारें. रविवार व्रत और सूर्य पूजा करने से व्यक्ति को चर्म रोग नहीं होते हैं.
रविवार व्रत में नमक का सेवन न करें. आज के दिन मीठा भोजन करने का विधान है. सूर्य पूजा के बाद चाहें तो गायत्री मंत्र का जाप करें. सूर्य पूजा करने से आपकी कुंडली का सूर्य दोष दूर होगा. सूर्य के मजबूत होने से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सूर्य का मजबूत होना जरूरी है. यदि उनका सूर्य मजबूत नहीं होगा तो उनको बड़े पद की प्राप्ति नहीं होगी. सूर्य दोष को दूर करने के लिए लोग सूर्य के शुभ रत्न माणिक्य को धारण करते हैं. आप अपने पिता की सेवा करके सूर्य को मजबूत कर सकते हैं. आइए पंचांग से जानते हैं आज दिनभर के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 नवंबर 2025

- आज की तिथि- दशमी – 09:29 पी एम तक, उसके बाद एकादशी
- आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 01:11 ए एम, दिसम्बर 01, फिर रेवती
- आज का करण- तैतिल – 10:27 ए एम तक, गर – 09:29 पी एम तक, वणिज
- आज का योग- वज्र – 07:12 ए एम तक, सिद्धि – 04:22 ए एम, दिसम्बर 01 तक, फिर व्यतीपात
- आज का पक्ष- शुक्ल
- आज का दिन- रविवार
- चंद्र राशि- मीन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
- सूर्योदय- 06:56 ए एम
- सूर्यास्त- 05:24 पी एम
- चन्द्रोदय- 01:49 पी एम
- चन्द्रास्त- 02:36 ए एम, दिसम्बर 01
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:07 ए एम से 06:02 ए एम
- सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:56 ए एम से 01:11 ए एम, दिसम्बर 01
- रवि योग: 06:56 ए एम से 01:11 ए एम, दिसम्बर 01
- अमृत काल: 08:37 पी एम से 10:08 पी एम
- अभिजीत मुहूर्त: 11:49 ए एम से 12:31 पी एम
- विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 11:43 पी एम से 12:37 ए एम, दिसम्बर 01
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- चर-सामान्य: 08:14 ए एम से 09:33 ए एम
- लाभ-उन्नति: 09:33 ए एम से 10:51 ए एम
- अमृत-सर्वोत्तम: 10:51 ए एम से 12:10 पी एम
- शुभ-उत्तम: 01:28 पी एम से 02:47 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ-उत्तम: 05:24 पी एम से 07:05 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम: 07:05 पी एम से 08:47 पी एम
- चर-सामान्य: 08:47 पी एम से 10:29 पी एम
- लाभ-उन्नति: 01:52 ए एम से 03:33 ए एम, दिसम्बर 01
- शुभ-उत्तम: 05:15 ए एम से 06:56 ए एम, दिसम्बर 01
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड- 12:10 पी एम से 01:28 पी एम
- गुलिक काल- 02:47 पी एम से 04:05 पी एम
- दुर्मुहूर्त- 04:00 पी एम से 04:42 पी एम
- राहुकाल- 04:05 पी एम से 05:24 पी एम
- पंचक- पूरे दिन
- दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
सभा में – 09:29 पी एम तक, फिर क्रीड़ा में.

















