Last Updated:
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 6 December 2025: आज 3 शुभ योग में शनिवार व्रत और शनि पूजा है. द्विपुष्कर योग दो गुना फल प्रदान करने वाला है. पंचांग के अनुसार आज पौष कृष्ण द्वितीया तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, तैतिल करण, शुभ योग, पूर्व का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. शनिदेव की पूजा से साढ़ेसाती के कष्ट मिटते हैं. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय के बारे में.
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 6 December 2025: आज शनिवार व्रत, शनिदेव पूजा और 3 शुभ योग हैं. द्विपुष्कर योग 1 घंटा 48 मिनट तक है. इस समय में आप कोई शुभ कार्य कर सकते हैं, उसका आपको दोगुना फल प्राप्त होगा. द्विपुष्कर योग सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा आज शुभ और शुक्ल योग है. पंचांग अनुसार आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, तैतिल करण, शुभ योग, पूर्व का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. आज जो लोग शनिवार व्रत हैं, वे न्याय के देवता शनिदेव की पूजा करें और शनिदेव का तेल से अभिषेक करें. उनको नीले फूल, शमी के पत्ते, काली उड़द, काला तिल, धूप, दीप आदि अर्पित करें. उसके बाद काले गुलाब जामुन का भोग लगाएं.
फिर शनि चालीसा, शनि स्तोत्र आदि का पाठ करें. शनिवार व्रत कथा सुनें. पूजा के बाद शमी के पेड़ की पूजा करें. उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शनिदेव की कृपा से साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्ट मिटेंगे. आज शनि दोष से मुक्ति के लिए गरीब और असहाय लोगों की मदद करें. उनको काले वस्त्र, काला कंबल, नीले वस्त्र, जूते, चप्पल, काले तिल आदि का दान करें. जो लोग गरीब और असहाय लोगों की मदद करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय के बारे में.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 6 दिसंबर 2025
- आज की तिथि- द्वितीया- 09:25 पी एम तक, फिर तृतीया
- आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 08:48 ए एम तक, आर्द्रा – 06:13 ए एम, दिसम्बर 07 तक, उसके बाद पुनर्वसु
- आज का करण- तैतिल – 11:07 ए एम तक, गर – 09:25 पी एम तक, फिर वणिज
- आज का योग- शुभ – 11:46 पी एम तक, शुक्ल
- आज का पक्ष- कृष्ण
- आज का दिन- शनिवार
- चंद्र राशि- मिथुन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:00 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 06:44 पी एम
चन्द्रास्त- 08:32 ए एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:11 ए एम से 06:06 ए एम
- द्विपुष्कर योग: 07:00 ए एम से 08:48 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:33 पी एम
- विजय मुहूर्त: 01:56 पी एम से 02:38 पी एम
- अमृत काल: 09:18 पी एम से 10:43 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 11:45 पी एम से 12:40 ए एम, दिसम्बर 07
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ-उत्तम: 08:18 ए एम से 09:36 ए एम
- चर-सामान्य: 12:12 पी एम से 01:30 पी एम
- लाभ-उन्नति: 01:30 पी एम से 02:48 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम: 02:48 पी एम से 04:06 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- लाभ-उन्नति: 05:24 पी एम से 07:06 पी एम
- शुभ-उत्तम: 08:48 पी एम से 10:30 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम: 10:30 पी एम से 12:13 ए एम, दिसम्बर 07
- चर-सामान्य: 12:13 ए एम से 01:55 ए एम, दिसम्बर 07
- लाभ-उन्नति: 05:19 ए एम से 07:01 ए एम, दिसम्बर 07
आज के अशुभ समय
- गुलिक काल- 07:00 ए एम से 08:18 ए एम
- दुर्मुहूर्त- 07:00 ए एम से 07:42 ए एम, 07:42 ए एम से 08:23 ए एम
- राहुकाल- 09:36 ए एम से 10:54 ए एम
- यमगण्ड- 01:30 पी एम से 02:48 पी एम
- दिशाशूल- पूर्व
शिववास
सभा में – 09:25 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.







