Last Updated:
Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी की मानें तो भगवान राम लला के मंदिर में मनाए जाने वाले प्रमुख अयोध्या के उत्सव को लेकर एक वार्षिक कैलेंडर बनाया जाएगा. इस वार्षिक कैलेंडर में रामनवमी विजयदशमी सावन झूला और दीपावली के साथ…और पढ़ें
राम मंदिर
अयोध्या: प्रभु राम की नगरी अयोध्या में बालक राम का मंदिर भव्यता और दिव्यता के साथ तैयार हो रहा है. मंदिर को दिसंबर 2025 तक तैयार कर लिया जाएगा, लेकिन जब से प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं. तब से हर पर्व हर त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस कड़ी में 11 जनवरी को प्रभु राम की पहली वर्षगांठ भी तीन दिवसीय धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें अयोध्या के प्रमुख पर्व को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट अपनी तरफ से एक कैलेंडर बनवाएगा.
राम जन्मभूमि परिसर में मनाए जाने वाले सभी विशेष उत्सव के बारे में विशेष जानकारी होगी, जिसमें प्रमुख रूप से रामनवमी, सावन झूला, विजयदशमी, विवाह पंचमी के साथ अब प्रतिष्ठा द्वादशी के उत्सव को भी वार्षिक कैलेंडर में शामिल किया गया है. इसके अलावा आने वाला विजयदशमी भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा, जिसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट भी तैयारी शुरू कर दिया है.
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बताया
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी की मानें तो भगवान राम लला के मंदिर में मनाए जाने वाले प्रमुख अयोध्या के उत्सव को लेकर एक वार्षिक कैलेंडर बनाया जाएगा. इस वार्षिक कैलेंडर में रामनवमी विजयदशमी सावन झूला और दीपावली के साथ प्रतिष्ठा द्वादशी जैसे पर्वों के बारे में जानकारी दी जाएगी. यह वह प्रमुख पर्व होंगे जो अयोध्या की परंपरा के अनुसार मनाए जाते हैं.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
January 17, 2025, 12:53 IST
राम मंदिर कैलेंडर में शामिल हुआ प्रतिष्ठा द्वादशी, अब विजयदशमी भी होगा भव्य
