Friday, February 27, 2026
23.8 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Ayodhya sadhu saints furious over pakistan boycott t20 world cup match against india | पाकिस्तान को क्रिकेट के नक्शे से मिटा दो, पाक की नापाक हरकतों पर आखिर क्यों भड़के अयोध्या के संत


Last Updated:

पाकिस्तानी टीम का T20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने से बहिष्कार करने पर अयोध्या के साधु-संत ने कड़ी निंदा की है. कई साधु संत ने पाकिस्तानी टीम पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है. आइए जानते हैं अयोध्या के साधु संतों ने क्या क्या कहा…

ख़बरें फटाफट

साधु-संतों ने कहा, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर आजीवन प्रतिबंध लगाए ICC

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया है, जिससे देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में हैरानी और चर्चा का माहौल है. पाकिस्तान के इस हैरान करने वाले फैसले ने एक नई बहस छेड़ दी है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में साधु-संतों ने पाकिस्तान के इस रवैये की कड़ी निंदा की है और आईसीसी से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है. अयोध्या के एक संत ने कहा है कि पाकिस्तान पहले से ही डरकर भाग गया है, वे जानते हैं कि भारत से नहीं जीत पाएंगे इसलिए पहले से ही अपने कदम पीछे कर लिए. आइए जानते हैं अयोध्या के संत समाज ने क्या क्या कहा…

पाकिस्तान टीम ने किया बहिष्कार
15 फरवरी को T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला निर्धारित था, लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया. पाकिस्तान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उनकी टीम टी-20 विश्व कप में भाग तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी. भारत के साथ मैच के बहिष्कार के पीछे पाकिस्तानी सरकार ने कोई खास वजह का जिक्र नहीं किया है लेकिन बांग्लादेश के प्रति एकजुटका दिखाने के लिए ऐसा किया गया है.

देवेशाचार्य महाराज ने क्या कहा?
अयोध्या सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी, अयोध्या धाम के देवेशाचार्य महाराज ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T-20 मैच खेलने से मना कर दिया है, जो खेल की भावना के एकदम विपरीत है. खेल की दुनिया में दुश्मनी या मुकाबला करने से इनकार करने की कोई जगह नहीं है. मैच हमेशा भाईचारे और खेल भावना के साथ खेले जाते हैं, चाहे वह कोई भी खेल हो. पाकिस्तान ने मना करके बहुत बड़ी गलती की है. ICC को चाहिए कि पाकिस्तान पर आजीवन प्रतिबंध लगा दे. भारत के अलावा पाकिस्तान को दूसरी टीम से भी खेलने का मौका नहीं देना चाहिए. पाकिस्तान ने अपनी असली छवि दिखा दी है. पाकिस्तान की छवि आतंकवादी विचारधारा की है, जो उसने जगजाहिर कर दी है.

हनुमानगढ़ी के मधुसूदन दास महाराज ने क्या कहा?
हनुमानगढ़ी के मधुसूदन दास महाराज ने कहा कि बहुत अच्छी बात है कि पाकिस्तान पहले ही डरकर भाग गया. ऑपरेशन सिंदूर और अन्य ऑपरेशनों में पाकिस्तान का बुरा हाल हो चुका है. अब उसका बुरा हाल खेल के मैदान में होने वाला था. पाकिस्तान भलीभांति जानता था कि भारत का मुकाबला नहीं कर सकता है, इसीलिए अपने कदम पीछे कर लिए हैं. लेकिन, खेल के मैदान पर वे राजनीति को ला रहे हैं तो बख्शा नहीं जाना चाहिए. ICC को भी इस पूरे मामले पर विचार करना चाहिए. संभव हो तो हमेशा के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम बैन कर देनी चाहिए.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें

homedharm

साधु-संतों ने कहा, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर आजीवन प्रतिबंध लगाए ICC



Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img