Saturday, March 7, 2026
24.1 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Best oil for Hanuman puj। हनुमान जी के लिए कौन सा तेल का दीपक जलाएं


Best Oil For Hanuman Puja : हमारी संस्कृति में हनुमान जी को वो देव माना गया है, जो अपने भक्त की पुकार पर तुरंत सहायता को तैयार रहते हैं. संकटमोचन नाम सिर्फ यूं ही नहीं पड़ा. माना जाता है कि जब भी व्यक्ति किसी डर, परेशानी या उलझन में घिरता है, अगर वह पूरे मन से हनुमान जी को याद करे तो उसकी राह अपने आप खुलने लगती है. इसी वजह से हर उम्र का व्यक्ति, चाहे वह छात्र हो, नौकरी करने वाला हो, व्यवसायी हो या गृहणी सब हनुमान जी की पूजा से खास जुड़ाव महसूस करते हैं. पूजा में दीपदान एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. कई लोग रोज मंदिर जाते हैं, कई घर पर पूजा करते हैं, लेकिन हर किसी को यह साफ पता नहीं होता कि किस दिन कौन-सा दीया जलाना चाहिए, किस तेल का प्रयोग कितना उपयोगी होता है, और दीपदान करते समय कौन-सी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए. बिना सही जानकारी के की गई पूजा मनचाहा फल नहीं दे पाती, इस कारण दीपदान की सही विधि जानना बेहद जरूरी हो जाता है.

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का खास महत्त्व माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किए गए उपाय जल्दी असर दिखाते हैं. इसलिए अगर आप भी अपने जीवन से डर, तनाव, बाधाएं या आर्थिक मुश्किलें दूर करना चाहते हैं, तो दीपदान का सही तरीका समझना बेहद लाभदायक हो सकता है. इस आर्टिकल में आपको सरल और साफ भाषा में बताया गया है कि किस तेल का दीया कौन-सी इच्छा पूरी करने में मदद करता है, दीपदान करते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए और किस तरह पूजा करने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

किस चीज का दीया जलाएं और उसका असर
हनुमान जी की पूजा में अलग-अलग प्रकार के दीये का महत्त्व होता है. हर तेल के अपने गुण माने जाते हैं, जिनके आधार पर उसे खास उद्देश्यों के लिए जलाया जाता है.

-चमेली के तेल का दीया
अगर किसी व्यक्ति को बार-बार डर महसूस होता है, मानसिक उलझन रहती है या रात में बेचैनी बढ़ जाती है, तो मंगलवार के दिन चमेली के तेल का दीया बेहद उपयोगी माना जाता है. यह मन को शांत करने में मदद करता है और हनुमान जी का संरक्षण मिलता है.

-सरसों के तेल का दीया
जब जीवन में बड़े प्रकार की बाधाएं खड़ी हो जाती हैं जैसे काम रुक जाना, धन हानि, विवाद या अचानक आया संकट तो सरसों का तेल जलाना शुभ माना जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा हटाने में मदद करता है.

-तिल के तेल का दीया
तिल का तेल शांति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. अगर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव बहुत ज़्यादा हों या मन किसी निर्णय को लेकर कमजोर पड़ता हो, तो तिल का दीया जलाना मददगार माना जाता है.

-शुद्ध घी का दीया
अगर उद्देश्य सुख, समृद्धि और सौभाग्य बढ़ाना हो, तो गाय के दूध से बने घी का दीया सर्वोत्तम माना जाता है. यह हनुमान जी को बहुत प्रिय माना जाता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.

Hanuman ji diya

दीपदान से जुड़े जरूरी नियम
-दीया जलाते समय रुई की बाती का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन अगर लाल कलावा से बनी बाती इस्तेमाल करें तो इसका असर और अच्छा माना जाता है.
-दीया उस जगह रखें जहां पूजा के दौरान बुझने का डर न हो.
-अगर किसी कारण दीया बुझ जाए, तो परेशान न हों. नया दीया जलाकर फिर से प्रार्थना करें.
-गेहूं, मूंग, उड़द, तिल और चावल के आटे से बना दीया बेहद शुभ माना जाता है. इसे पंचधानीय दीया कहा जाता है और माना जाता है कि यह हर इच्छा को पूरा करने की क्षमता रखता है.
-दीपदान हमेशा संध्या के समय करना बेहतर माना जाता है, क्योंकि उस समय वातावरण शांत होता है और मन आसानी से एकाग्र हो जाता है.

Hot this week

किचन में नया ट्रेंड! राइस पेपर शीट्स से बनाएं हेल्दी और कुरकुरे स्नैक्स, जानें आसान टिप्स

होमफोटोलाइफ़फूडमैदे का हेल्दी विकल्प है राइस पेपर शीट्स,...

Phalsa Health Benefits: गर्मी में फालसा खाने के फायदे

Last Updated:March 06, 2026, 23:22 ISTPhalsa Health Benefits:...

chanakya niti in hindi three powerful Chanakya teachings for tough times | मुश्किल समय में हमेशा ध्यान रखें चाणक्य की ये तीन बातें, बड़े...

होमफोटोधर्ममुश्किल समय में हमेशा ध्यान रखें चाणक्य की...

Topics

किचन में नया ट्रेंड! राइस पेपर शीट्स से बनाएं हेल्दी और कुरकुरे स्नैक्स, जानें आसान टिप्स

होमफोटोलाइफ़फूडमैदे का हेल्दी विकल्प है राइस पेपर शीट्स,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img