Last Updated:
भारत में घर-परिवार से जुड़ी कई परंपराएं और मान्यताएं पीढ़ियों से चली आ रही हैं. ऐसी ही एक मान्यता तंत्र शास्त्र में भी मिलती है, जिसके मुताबिक घर में लड़की है तो आपको कुछ मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. इस मामले पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में एक ज्योतिषी बता रहे हैं कि आजकल लड़कियों के कपड़ों पर सबसे ज्यादा काला जादू किया जा रहा है. कपड़ों पर किए जाने वाला यह काला जादू छोटे मोटे समय के लिए नहीं बल्कि काफी लंबे समय तक के लिए किया जाता है. दरअसल घरों या रिश्तेदारी में कई बार ऐसा होता है कि लड़कियों के कपड़े एक दूसरे को दे दिए जाते हैं, ऐसा आज भी कई घरों में होता है. लेकिन बदलती दुनिया के साथ रिश्ते भी बदल गए हैं और उन पर विश्वास भी. अगर आपके घर में लड़की है तो भूलकर भी लड़कियों के कपड़े किसी को ना दें अन्यथा कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं वायरल वीडियो में क्या है…

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में बताया गया है कि अगर आपके घर में लड़की है तो भूलकर भी एक काम ना करें और वह लड़की के कपड़ों का लेन-देन. आपके घर में जो लड़की कपड़ा पहनती है, वे कपड़े किसी रिश्तेदार तक को मत दीजिएगा. कई बार होता कि घरों या रिश्तेदारी में होता है कि लड़की के पुराने कपड़े दे दिए जाते हैं, ताकि दूसरा कोई उनको पहन ले, लेकिन ऐसा करना बहुत गलत है. आजकल कपड़ों पर बहुत टोटके किए जाते हैं, इस तरह के टोटके करके आपकी बीटिया के दिमाग को भ्रष्ट कर दिया जाएगा. वह लड़की सही तरह से सोच नहीं पाएगी, सही काम कर नहीं पाएगी.
काले जादू का ऐसा होता है प्रभाव
वीडियो में आगे बताया है कि वह लड़की अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा नहीं कर पाएगी. काले जादू के प्रभाव की वजह से वह उन कार्यों को करेगी, जो करने में बुरे होते हैं. ऐसी लड़कियों का मंन अच्छे कार्यों में नहीं लगता है. वह लड़के अपने साथ-साथ पूरे घर को बर्बाद कर सकती है. काले जादू का प्रभाव एक साथ नहीं होता है, धीरे धीरे होता है और इस तरह लड़की की बुद्धि भी भ्रष्ट होती जाती है. वह लड़की अपनी जिंदगी में जो करना चाहती है, वह कर नहीं पाएगी.

किसी भी रिश्तेदार को ना दें कपड़े
कोई भी रिश्तेदारी हो, चाहें मामा-मामी, भाभी, देवरानी, बुआ या फिर कोई भी अन्य रिश्तेदार हो. अपनी लड़की के कपड़े किसी को भी ना दें, केवल अपने पास रखें. साथ ही किसी दूसरे से भी कपड़े ना लें. आपकी लड़की के कपड़े किसी दूसरे घर में नहीं जाने चाहिए और ना ही पहनने चाहिए. कपड़ों से जुड़े टोटके छोटे-मोटे समय के लिए नहीं बल्कि लंबे समय के लिए किए जाते हैं.
क्या है इस मान्यता के पीछे की सोच?
तंत्र परंपरा में कहा जाता है कि व्यक्ति के कपड़ों में उसकी ऊर्जा, उसका स्पंदन और उसकी निजी तरंगें जुड़ी होती हैं. खासकर लड़कियों के कपड़ों को घर की कोमल, सकारात्मक और पवित्र ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इसलिए मान्यता है कि अगर ये कपड़े किसी गलत इरादे वाले व्यक्ति के हाथ में पहुंच जाएं, तो वह इनका दुरुपयोग कर सकता है. पुरानी परंपराएं बताती हैं कि कपड़ों, बालों या नाखूनों जैसे शरीर-स्पर्शी तत्वों का इस्तेमाल कर कुछ लोग नकारात्मक तांत्रिक क्रियाएं करने की कोशिश कर सकते हैं. इसी वजह से कई परिवार लड़कियों के इस्तेमाल किए कपड़े बाहर देने से बचते हैं.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें







