Thursday, February 26, 2026
28 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Budhwar Upay: सुहागिन महिलाएं बुधवार के दिन ना करें ये 5 काम, वरना पति को हो सकता है आर्थिक नुकसान


Budhwar Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी विशेष देवी-देवता को समर्पित होता है. इसी तरह बुधवार का दिन प्रथम पूज्य देवता श्रीगणेश को समर्पित है. इस दिन भक्त भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करते हैं व कई लोग उनके निमित्त बुधवार का व्रत भी रखते हैं. शास्त्रों के अनुसार बुधवार के दिन व्रत रखने व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से कार्यों में आ रहे सभी विघ्न दूर होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, इसलिए जिसपर गणेश जी की कृपादृष्टि होती है उसके सभी कार्य बिना विघ्न के दूर हो जाते हैं.

इसके अलावा शास्त्रों में बुधवार के नियमों के बारे में बताया गया है, लेकिन कई बार हम नियमों का पालन नही कर पाते हैं, जिसका परिणाम हमारे परिवार के सदस्यों को भुगतना पड़ता है. ऐसे में बुधवार के नियमानुसार घर की महिलाओं को कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है. अगर हम इनका पालन ना करें तो इसका परिणाम उनके पति को आर्थिक तंगी के रूप में झेलना पड़ सकता है. तो आइए पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार जानते हैं बुधवार के दिन महिलाओं को किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

पश्चिम दिशा में यात्रा
बुधवार के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करना माना किया गया है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन ईशान दिशा में दिशाशूल होता है जिससे यात्रा में परेशानियां आ सकती है या कोई अनचाही घटना घट सकती है. अगर यात्रा करना बहुत जरूरी है तो घर से निकलने से पहले तिल या धनिया का सेवन करना चाहिए, यह शुभ माना जाता है. इससे बुध ग्रह का नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है.

य़ह भी पढ़ें- Gita Updesh: निर्णय लेने से पहले ध्यान रखें श्रीकृष्ण की दी हुई ये सीख, कभी गलत नहीं होंगे फैसले!

काले कपड़ों से रहें दूर
मान्यता के अनुसार बुधवार के दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए. क्योंकि इस दिन अगर आप काले रंग के कपड़े पहनते हैं तो यह आपके दांपत्य जीवन पर बुरा असर डाल सकता है. यह रंग इस दिन पहनना मतलब नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करना होता है. इसलिए इस दिन काले रंग नहीं बल्कि हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि बुधदेव को हरा रंग प्रिय माना जाता है.

बालों से जुड़ी वस्तुएं न खरीदें
बुधवार के दिन सुहागिन महिलाएं तेल, कंघा, हेयर ड्रायर, शैंपू या साबुन जैसी बालों से संबंधित चीजें खरीदने से बचना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से बुध ग्रह रूष्ट हो सकता है और इससे आपकी आर्थिक, मानसिक व स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं.

पैसों का लेन-देन न करें
बुधवार के दिन किसी प्रकार के पैसों का लेन-देन करना भी अच्छा नहीं माना जाता है. खासकर तब जब किसी को उधार देना या लेना हो, ऐसे में बुध ग्रह का प्रभाव कम होने लगता है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें- Astro Tips For Good luck: घर से निकलने से पहले करें ये 5 काम, मुसीबतें रहेंगी कोसो दूर, होगा मंगल ही मंगल

गाय की करें सेवा
महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर बुधवार के दिन आपके घर के दरवाजे पर कोई गाय आ जाए तो उसे भगाएं नहीं,बल्कि उसे रोटी गुड़ या हरा चारा खिलाएं. इस दिन यह उपाय करना बहुत लाभप्रद होता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है. यह बुध ग्रह को प्रसन्न करने का एक श्रेष्ठ उपाय है.

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img