Last Updated:
Chandra Grahan 2026: होली से पहले चंद्रग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण कुछ समय के लिए भारत में भी नजर आएगा. इस ग्रहण का कुछ राशियों पर भी प्रभाव पड़ने वाला है, आइए जानते हैं कि किन राशियों पर इस ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा.
चंद्रग्रहण 2026: रंगों के त्योहार होली से पहले चंद्रग्रहण लग रहा है. 3 मार्च की शाम को यह ग्रहण लगेगा. खंडग्रास यह ग्रहण कुछ समय के लिए भारत में भी नजर आएगा. इसलिए इस ग्रहण के सूतक काल का असर भी भारत में पड़ेगा. धार्मिक मान्यता है कि जब भी ग्रहण की काली साया पड़ती है, उसका शुभ-अशुभ असर भी 12 राशियों पर पड़ता है. आइए इसके बारे में काशी ज्योतिषाचार्य पंडित सुभाष पांडेय से जानते हैं.
बीएचयू के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर पण्डित सुभाष पांडेय ने बताया कि 3 मार्च को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में भी कुछ समय के लिए दिखाई देगा. भारत के अलावा यह ग्रहण पूर्वी एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अमेरिका, ब्राजील, ग्रीनलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, रूस, कजानिस्तान और अफगानिस्तान में यह ग्रहण अलग-अलग समय पर दिखाई देगा.
भारत में इस समय दिखेगा ग्रहण
पंचांग के अनुसार, 3 मार्च को भारत में यह चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. ग्रहण शुरू होने के 9 घण्टे पहले यानी सुबह 9 बजे से सूतक काल की शुरुआत होगी. पंडित सुभाष पांडेय ने बताया कि यह ग्रहण मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए मुश्किल लेकर आएगा.
इन राशि वालों पर आएगी बढ़ी आफत
हालांकि इससे सबसे ज्यादा पीड़ा मेष, कन्या और मकर राशि वालों के लिए ज्यादा आफत लाएगी. मेष राशि वालों को मानसिक चिंता होगी, वहीं कन्या राशि वालों को धन हानि की संभावना है. बात मकर राशि वालों की करें, तो उन्हें इस ग्रहण के बाद रोग व्याधि की समस्या होगी, जिससे उन्हें मृत्यु तुल्य कष्ट भी होगा. इन राशि वालो को चंद्रग्रहण नहीं देखना चाहिए. इसके अलावा ग्रहण के बाद इन्हें स्नान और दान भी अवश्य करना चाहिए.
सूतक काल में बंद रहेगा मंदिर का कपाट
सूतक काल में मंदिर के कपाट भी बंद रहते हैं. 3 मार्च को सुबह 9 बजे सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे, जो शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद खुलेंगे. बताते चलें कि ग्रहण काल के दौरान जप और तप का विशेष महत्व बताया गया है.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Bharat.one से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







