Wednesday, October 22, 2025
28.3 C
Surat

chitragupt puja 2025 best time and muhurat for blessings


Last Updated:

Chitragupta Puja Shubh Muhurat: दरभंगा में चित्रगुप्त पूजा कायस्थ समाज द्वारा 23 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी. जिसमें डॉक्टर कुणाल कुमार झा ने इसके महत्व और शुभ मुहूर्त की जानकारी दी है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: कायस्थ समाज के लिए वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण पर्व, चित्रगुप्त पूजा, इस वर्ष 23 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार को पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा. यह पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होती है और इसे कलम-दवात पूजा के रूप में भी जाना जाता है. इस दिन कायस्थ समाज के लोग अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर उनसे बुद्धि, विद्या और लेखन में सफलता का आशीर्वाद मांगते हैं.

कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं चित्रगुप्त
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभागाध्यक्ष, डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि भगवान चित्रगुप्त को संसार के सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला माना जाता है. वे कहते हैं, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चित्रगुप्त महाराज ही सभी जीव-जंतुओं के कर्मों के मुंशी हैं और उनके वंशज कायस्थ कहलाते हैं. वे आधुनिक जगत में योजना और प्रबंधन के कार्यवाहक माने जाते हैं. इस दिन कलम और दवात की पूजा करने की विशेष परंपरा है, क्योंकि यही कायस्थों की पहचान और उनके कार्य का प्रतीक है.

पूजा का शुभ मुहूर्त
डॉक्टर झा के अनुसार, इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा की स्थापना के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं.
अति उत्तम मुहूर्त: सुबह 8:16 बजे से 10:33 बजे तक.
उत्तम मुहूर्त: इसके बाद दोपहर 12:38 बजे तक.

इस शुभ अवधि में लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. पूजा में कलम, दवात और बही-खातों को भगवान चित्रगुप्त के चरणों में अर्पित किया जाता है. पूरे वर्ष सही ढंग से कर्म करने की प्रार्थना की जाती है. यह पर्व लोगों को अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

homedharm

जानें कब है चित्रगुप्त पूजा? क्या है पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Hot this week

aaj ka Vrishchik rashifal 23 October 2025 Scorpio horoscope in hindi

Last Updated:October 23, 2025, 00:07 ISTAaj ka Vrishchik...

Topics

aaj ka Vrishchik rashifal 23 October 2025 Scorpio horoscope in hindi

Last Updated:October 23, 2025, 00:07 ISTAaj ka Vrishchik...

Bhaiya Dooj auspicious yogas by Pandit Uday Kant Jha

Last Updated:October 22, 2025, 22:19 ISTBhai Dooj Puja...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img