
Christmas 2024 Gift Based On Zodiac Sign: 25 दिसंबर को क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाएगा. जीसस क्राइस्ट की याद में इस दिन चर्च में प्रार्थनाएं होती हैं. घर में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है, साथ ही केक और केंडल्स आदि लगाए जाते हैं. क्रिसमस के दिन बच्चों से लेकर बड़ों तक को गिफ्ट का इंतजार रहता है. कहा जाता है कि इस दिन अपनों को सांता बन गिफ्ट देने से गुड लक आता है. साथ ही रिश्तों में मिठास भी घुलती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस पर राशि अनुसार गिफ्ट देने से खुशियां दोगुनी हो सकती हैं. अब सवाल है कि आखिर क्रिसमस पर अपनों को क्या गिफ्ट दें? क्रिसमस पर किस राशि के लोगों को क्या गिफ्ट देना चाहिए? इस बारे में Bharat.one को बता रहे हैं प्रतापविहार गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी.
क्रिसमस 2024 पर राशि अनुसार अपनों का खास तोहफा
मेष: क्रिसमस पर मेष राशि के लोग क्रिसमस पर लाल रंग का स्कार्फ, पेन या कपड़े अपनों को गिफ्ट कर सकते हैं. इसके अलावा लाल रंग का कंबल जरुरतमंदों को बांटें. ये उपाय आपके मान-सम्मान, आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा.
वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को क्रिसमस पर सफेद रंग की मिठाई जैसे रसगुल्ले, या दूध से बनी चॉकलेट,गर्म कपड़े तोहफे में देकर क्रिसमस सेलिब्रेशन का आगाज कर सकते हैं. ये उपाय आपको हर तनाव से मुक्ति दिलाएगा.
मिथुन: मिथुन राशि के क्रिसमस पर हरे रंग की केंडल, स्टोरी बुक, खिलौने, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट दे सकते हैं. इससे गिफ्ट लेने वाले के चेहरे पर रोनक आ जाएगी. इसके साथ ही करियर में सफलता मिलेगी.
कर्क: कर्क राशि वाले इस दिन सफेद रंग की मम्मी, पापा, भाई या बहन किसी को भी शॉल दे सकते हैं. अपने हाथों से बनाई कोई पेंटिंग दे सकते हैं. ये अपनों को करीब लाती है रिश्तों में मिठास घुल जाती है.
सिंह: क्रिसमस के मौके पर सांता बन सिंह राशि के जातकों को दौड़ते सात घोड़ों वाली तस्वीर गिफ्ट कर सकते हैं. यह देने और लेने वाले दोनों के लिए शुभ है. इस तस्वीर को घर में लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
कन्या: कन्या राशि वाले क्रिसमस पर उन बच्चों को पेंसिल बॉक्स, वीडियो गेम या चॉकलेट दें जो जरुरतमंद हैं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. इसके अलावा बच्चों की मनपसंद कार्टून की बेडशीट दे सकते हैं.
तुला: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, तुला राशि के जातक क्रिसमस के दिन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को लाफिंग बुद्धा गिफ्ट कर सकते हैं. ये आपके और सामने वाले दोनों को खुशी और समृद्धि प्रदान करेगा.
वृश्चिक: क्रिसमस पर वृश्चिक राशि वाले अपने दोस्तों को लाल रंग के मोजे या फिर लाल कैप भी गिफ्ट कर सकते हैं. दरअसल, लाल रंग शुभता का संकेत है. माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होगी.
धनु: धनु राशि वालों को क्रिसमस पर पीले रंग के फूलों का गुलदस्ता, सोने की ज्वैलरी गिफ्ट कर सकते हैं. इससे रिश्तों में मजबूती आती है साथ ही वैवाहिक जीवन, परिवार में एकता बनी रहती है.
मकर: मकर राशि के लोग इस दिन काले रंग के कंबल, चॉकलेट, वॉलेट तोहफे में अपनों को देकर क्रिसमस को सेलिब्रेट करें. ये उपाय आपकी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक पीड़ा दूर करेगा.
कुंभ: फेंग शुई में पिरामिड को बेहद सकारात्मक ऊर्जा देने वाली चीज माना गया है. आप क्रिस्टल का पिरामिड गिफ्ट कर सकते हैं. क्रिसमस पर बच्चों को कोई एक्सपेरिमेंट किट गिफ्ट कर सकते हैं. इसकी जरिए बच्चे खेल-खेल में कुछ सीख भी जाते हैं.
मीन: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, सेहत का ख्याल रखने के लिए तरह-तरह के फलों वाली फ्रूट बास्केट का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह गिफ्ट के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. माना जाता है कि यह सौभाग्य लाता है.
FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 08:33 IST







