पितृ पक्ष शुरूआत की तारीख
उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी बताते हैं कि पितृ पक्ष के लिए जरूरी आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि 7 सितंबर दिन रविवार को रात 11 बजकर 38 मिनट से प्रारंभ हो रही है और यह अगले दिन 8 सितंबर सोमवार को रात 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. ऐसे में उदयातिथि की मान्यता के अनुसार इस साल पितृ पक्ष की शुरूआत 8 सितंबर से हो रहा है.
पितृ पक्ष की प्रतिपदा श्राद्ध
प्रतिपदा श्राद्ध के दिन के शुभ समय
प्रतिपदा श्राद्ध पर ब्रह्म मुहूर्त 04:31 ए एम से 05:17 ए एम तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त या शुभ समय 11:53 ए एम से दोपहर 12:44 पी एम के बीच है. उस दिन पूरे समय पंचक रहेगा.
1. प्रतिपदा श्राद्ध- 8 सितंबर, दिन सोमवार
2. द्वितीया श्राद्ध- 9 सितंबर, दिन मंगलवार
3. तृतीया श्राद्ध- 10 सितंबर, दिन बुधवार
4. चतुर्थी श्राद्ध- 10 सितंबर, दिन बुधवार
5. पंचमी श्राद्ध- 11 सितंबर, दिन गुरुवार
6. षष्ठी श्राद्ध- 12 सितंबर, दिन शुक्रवार
7. सप्तमी श्राद्ध- 13 सितंबर, दिन शनिवार
8. अष्टमी श्राद्ध- 14 सितंबर, दिन रविवार
9. नवमी श्राद्ध- 15 सितंबर, दिन सोमवार
10. दशमी श्राद्ध- 16 सितंबर, दिन मंगलवार
11. एकादशी श्राद्ध- 17 सितंबर, दिन बुधवार
12. द्वादशी श्राद्ध- 18 सितंबर, दिन गुरुवार
13. त्रयोदशी श्राद्ध- 19 सितंबर, दिन शुक्रवार
14. चतुर्दशी श्राद्ध- 20 सितंबर, दिन शनिवार
15. सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध- 21 सितंबर, दिन रविवार
