Tuesday, February 24, 2026
21 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

five Daily lucky tarot reading horoscope 30 september 2025 on Kendra yog lucky Tarot rashi | दुर्गाष्टमी पर इन 5 टैरो राशि वालों को मां भगवती की कृपा से होगा अच्छा धन लाभ, जल्द मिलेगा शुभ समाचार


Last Updated:

Lucky Tarot Card Reading: 30 अगस्त यानी कल मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी की पूजा अर्चना की जा रही. साथ ही इस दिन केंद्र योग, शोभन योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. इन टैरो राशिफल वालों पर महागौरी की कृपा रहेगी और धार्मिक कार्यों में मन भी लगेगा…

दुर्गाष्टमी पर इन 5 टैरो राशि वालों को मां भगवती की कृपा से होगा अच्छा धन लाभ

Five Daily Lucky Tarot Reading Horoscope 30 September : कल यानी 30 सितंबर को मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी की पूजा अर्चना की जाएगी. दुर्गाष्टमी के दिन गुरु और सूर्य के बीच केंद्र योग बन रहा है. केंद्र योग के अलावा इस दिन बुधादित्य योग और शोभन योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग के प्रभाव से 5 टैरो राशि वालों को जीवन के कई क्षेत्र में लाभ मिलेगा और महागौरी की कृपा प्राप्त होगी. इन टैरो राशिफल वालों के कई अधूरे कार्य पूरे होंगे और धार्मिक कार्यों में मन भी लगेगा. आइए जानते हैं दुर्गाष्टमी के दिन किन 5 टैरो राशि वालों पर रहेगी महागौरी माता की कृपा…

वृषभ (फाइव ऑफ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Taurus Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, दुर्गाष्टमी का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सौभाग्यशाली साबित होगा. वृषभ राशि वालों की माता रानी की कृपा से सभी चिंताएं दूर होंगी और हर कार्य में आपको मानसिक शांति भी मिलेगी. दुर्गाष्टमी की पूजा में शामिल होकर आप अवसरों का पूरा लाभ उठा सकते हैं और घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. ससुराल पक्ष की सभी चिंताएं दूर होंगी और जीवनसाथी का हर कदम पर साथ भी मिलेगा. दीर्घकालिक निवेश या नई परियोजनाएं शुरू करने के लिए कल का दिन अनुकूल रहने वाला है.

कर्क (दी मैजिशियन) का टैरो राशिफल (Cancer Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए दुर्गाष्टमी का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा. कर्क राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य और खुशियां बढ़ेंगी और अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है. कल महागौरी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं कल उनको किसी मित्र की मदद अच्छा अवसर मिल सकता है. कर्क राशि वालों के लिए दुर्गाष्टमी का दिन पारिवारिक बंधनों को मजबूत करेगा और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे.

कन्या (सेवन ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो राशिफल (Virgo Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए दुर्गाष्टमी का दिन काफी शुभ रहने वाला है. कन्या राशि वालों के लिए संपत्ति खरीदने या निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा और किसी दोस्त से अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. अगर आप मकान या फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो कल माता रानी की कृपा से आपकी इच्छा पूरी होगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.

मकर (एट ऑफ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए दुर्गाष्टमी का दिन बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है. मकर राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और माता रानी की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों का ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा और अपने काम से सभी की आकांक्षाएं पूरी करेंगे. कल माता महागौरी की कृपा से आर्थिक लाभ, व्यापार में वृद्धि और अचानक धन लाभ होगा. अचानक से कल मकर राशि वालों को बचपन का दोस्त मिल सकता है, जिसके साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे और घर में धार्मिक माहौल भी रहने वाला है.

मीन (सिक्स ऑफ़ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Pisces Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए दुर्गाष्टमी का दिन अच्छा रहने वाला है. मीन राशि वालों को लॉटरी या शेयर बाजार से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं और सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें भी माता रानी की कृपा से दूर होंगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और अच्छी नौकरी के अवसर भी मिलेंगे, जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी. रिसर्च या रचनात्मक परियोजनाओं में सफलता मिलेगी. साथ ही कला या आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेना लाभदायक रहेगा.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

दुर्गाष्टमी पर इन 5 टैरो राशि वालों को मां भगवती की कृपा से होगा अच्छा धन लाभ

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img