Wednesday, February 4, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Guruvar Ke Upay : करियर में ग्रोथ और सुख-समृद्धि के लिए गुरुवार को करें सटीक उपाय, बृहस्पति ग्रह को भी मिलेगी मजबूती!


Last Updated:

Guruvar Ke Upay : गुरुवार का दिन जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका करियर और जीवन बेहतर बने, तो इन सरल और प्रभावी उपायों को अपनाएं. यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्र…और पढ़ें

करियर में ग्रोथ और सुख-समृद्धि के लिए गुरुवार को करें सटीक उपाय!

गुरुवार के सरल और सटीक उपाय

हाइलाइट्स

  • गुरुवार को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें.
  • पीले कपड़े पहनें और हल्दी, चने की दाल अर्पित करें.
  • केले के पेड़ की जड़ में सिक्का दबाने से सुख-शांति मिलती है.

Guruvar Ke Upay : हिंदू धर्म में हर दिन की अपनी एक विशेष महिमा है और उनमें से गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन को शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन से संबंधित विशेष उपाय और पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के रास्ते खुल सकते हैं. खासकर जब साल के पहले गुरुवार का समय आता है, तो यह दिन विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है. इस दिन किए गए कुछ खास उपाय आपको जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से गुरुवार के दिन कौन से सरल और प्रभावी उपाय किए जा सकते हैं, जो आपके करियर और धन-संपत्ति में वृद्धि ला सकते हैं.

साल के पहले गुरुवार के प्रभावशाली उपाय
साल के पहले गुरुवार को सुबह-सुबह स्नान करके भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. पूजा में उनका ध्यान करते हुए, उन्हें श्रीफल अर्पित करें. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को नारियल विशेष प्रिय होते हैं, और इसे अर्पित करने से आपकी पूजा का महत्व बढ़ता है. इस दिन को विशेष बनाने के लिए गुड़ मिश्रित खीर का प्रसाद भी अर्पित करें. यह उपाय आपके बृहस्पति को मजबूत करता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति में सहायक होता है.

अगर आप बृहस्पति ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही, इस दिन हल्दी और चने की दाल जैसे पीले रंग की चीजें अर्पित करें. इस से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है और आपके कार्यों में सफलता मिलती है.

गुरुवार की शाम के उपाय
गुरुवार की शाम भी विशेष महत्व रखती है. इस समय सूर्य अस्त होने के बाद केले के पेड़ की जड़ में एक रुपये का सिक्का दबा देने से मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है. यह उपाय घर में सुख-शांति और विवादों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है.

इसके अलावा, एक रुपये का सिक्का, गुड़ की डली और सात हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में बांधकर रेलवे लाइन के पास फेंकने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. यह उपाय आपके जीवन में तेजी से बदलाव लाता है और कार्यों में सफलता दिलाता है.

दान और पुण्य के काम
गुरुवार को मंदिर में गेहूं और गुड़ का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और आपके सारे बिगड़े हुए काम आसानी से पूरे हो जाते हैं. इसके अलावा, इस दिन विशेष रूप से गुड़ चढ़ाना न भूलें, क्योंकि इससे बृहस्पति देव की कृपा आप पर बनी रहती है.

homeastro

करियर में ग्रोथ और सुख-समृद्धि के लिए गुरुवार को करें सटीक उपाय!

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img