Deoghar Hariharnath Mandir Story: देवघर के रोहिणी स्थित बाबा हरीहरनाथ मंदिर, जिसे पलंगा पहाड़ी मंदिर कहा जाता है, आज फौज में जाने का सपना देखने वाले युवाओं की आस्था का केंद्र बन चुका है.यहाँ मंदिर की तराई में मेहनत और शिव भक्ति के साथ तैयारी करने वाले कई युवा आज इंडियन आर्मी, बीएसएफ और सीआईएसएफ में देश की सेवा कर रहे हैं.







