Wednesday, February 25, 2026
30 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

jail jane wala signature kaisa hota hai | signature se jail ka yog kaise jane | jail signature astrology | जेल जाने वाला हस्ताक्षर


Jail Jane Wala Signature:  सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी की मदद से यह जान सकते हैं कि कौन सा व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के कारण जेल जा सकता है. दरअसल हस्ताक्षर में ही कुछ ऐसे संकेत छिपे होते हैं, जो व्यक्ति के स्वभाव और कर्म को दर्शाते हैं. इन्हीं कर्मों और स्वभाव के कारण उस व्यक्ति को जेल की हवा खानी पड़ सकती है. ऐसे लोग रुपए-पैसे की धोखाधड़ी, हत्या, चोरी या अन्य अपराध कर सकते हैं, उसकी वजह से कोर्ट केस या जेल जाने की नौबत आ सकती है. आइए जानते हैं कि हस्ताक्षर में जेल जाने के संकेत कौन से होते हैं.

जेल जाने वाला हस्ताक्षर

1- सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ विवेक त्रिपाठी बताते हैं कि हस्ताक्षर में कुल 5 बातों को ध्यान में रखना होता है, ये ऐसे संकेत होते हैं, ​जो बताते हैं कि यह व्यक्ति जेल जा सकता है. उनका कहना है कि जो लोग अपने हस्ताक्षर के पहले अक्षर को गोल घेरे में रखते हैं, ऐसे लोग अपने जीवन काल में जेल जा सकते हैं. उनको कानून का सामना करना पड़ सकता है.

2- वहीं जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर में नाम के पहले अक्षर को दो बार गोले से घेर देता है, उस व्यक्ति के जेल जाने की आशंका प्रबल हो जाती है. यहां पर आपको इस बात का ध्यान रखना है कि नाम के पहले अक्षर को पूर्ण रूप से गोले से घेर देना और नाम के पहले अक्षर में धन का कटोरा या कोठरी बनाने वाला घेरा दोनों अलग-अलग होते हैं. धन का कटोरा या कोठरी नाम के पहले अक्षर को सपोर्ट करते हुए होती है, न कि उसे पूर्ण रूप से घेरते हुए.

3- कुछ लोग अपने हस्ताक्षर को प्रभावशाली बनाने के चक्कर में नाम के पहले अक्षर को दो बार गोले से घेर देते हैं. यही उनके जेल जाने वाली परिस्थिति को पैदा करता है. जो लोग अपने हस्ताक्षर में गोला बनाते हैं, वे लोग अपने जीवन में शनि को लाते हैं. शनि उनके लिए संकट लाने का काम करते हैं. शनि न्याय के देवता हैं, आप जो भी गलत काम करेंगे, उसका दंड शनि से प्राप्त होगा.

4- जो लोग अपने हस्ताक्षर में नाम के चारों ओर एक बाउंड्री बना देते हैं, उन लोगों के भी जेल जाने की आशंका रहती है. कुछ लोग जब हस्ताक्षर करते हैं तो नाम के नीचे और ऊपर दो रेखाएं खींच देते हैं, साथ ही पहला और अंतिम अक्षर काफी बड़ा बनाते हैं, जिससे दोनों रेखाएं और दोनों बड़े अक्षर उनके नाम को एक बाउंड्री में कैद कर देते हैं. ऐसा हस्ताक्षर जेल जाने का योग बनाता है. आपको हस्ताक्षर करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि पूरा हस्ताक्षर आयताकार या वर्गाकार न हो.

5- जो लोग अपना हस्ताक्षर इस तरह से करते हैं कि उनका नाम पढ़ने में नहीं आता है, वे बड़ा ही अस्पष्ट सा हस्ताक्षर करते हैं और उसके नीचे डॉट्स लगा देते हैं, उन लोगों के भी जेल जाने की नौबत आ सकती है.

6- इसके अलावा उन लोगों को भी जेल जाने का योग बनता है, जो लोग अपने हस्ताक्षर में 2 से अधिक डॉट्स बनाते हैं. यहां पर I या J बनाते समय लगाने वाले डॉट की बात नहीं हो रही है. इनके अतिरिक्त आप हस्ताक्षर के नीचे, ऊपर या नीचे और ऊपर दोनों जगह 3, 4 या उससे अधिक डॉट्स बनाते हैं.

7- यदि आप अपने हस्ताक्षर में सीढ़ी के साथ डॉट बनाते हैं तो वह भी जेल जाने वाला हस्ताक्षर माना जाता है. डॉट को भी शनि के प्रभाव वाला ही माना जाता है.

क्या है उपाय

जिन लोगों के हस्ताक्षर में ऊपर बताई गई ये 5 बातें शामिल होती हैं, उन लोगों को तत्काल अपने हस्ताक्षर में सुधार कर लेना चाहिए. इन 5 बिन्दुओं को भूलकर भी अपने हस्ताक्षर में शामिल न करें. आप चाहें तो अपने हस्ताक्षर को बेहतर बनाने के लिए किसी सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं.

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version