Last Updated:
Job Promotion Tips: घर और ऑफिस में दिशा, रंग और सही जगह पर चीजें रखना आपके करियर पर बड़ा असर डाल सकता है. नॉर्थ में नीला और मनी प्लांट, साउथ में सर्टिफिकेट्स, वेस्ट में लक्ष्य लिखना जैसे उपाय 60-90 दिन में प्रमोशन की संभावनाओं को बढ़ाते हैं.
Job Promotion Tips: कई बार हम मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन ऑफिस में प्रमोशन या बढ़ोतरी नहीं होती. इसे सिर्फ आपके काम की क्षमता या लकीर से जोड़ना ठीक नहीं है. कभी-कभी घर और ऑफिस में बैठने का तरीका, चीजों की दिशा और रंग भी आपकी करियर ग्रोथ को प्रभावित कर सकते हैं, अगर सही जगह पर सही चीजें रखी जाएं और गलत दिशा में रंगों या सजावट का ध्यान रखा जाए तो कामकाजी जिंदगी में न केवल तरक्की आती है बल्कि माहौल भी पॉजिटिव बनता है. इसमें कोई जादू नहीं, बस ऊर्जा का संतुलन और सही दिशा का असर समझना जरूरी है. आज हम आपको कुछ आसान और सिंपल रेमेडीज बताएंगे जिन्हें आप घर या ऑफिस में फॉलो करके 60 से 90 दिन के अंदर प्रमोशन की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं. ये उपाय जल्दी से लागू किए जा सकते हैं और ज्यादा समय या महंगे बदलाव की जरूरत नहीं है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.
घर और ऑफिस में दिशा और रंग का महत्व
1. नॉर्थ दिशा में ध्यान रखें
नॉर्थ में लाल या पीला रंग नहीं होना चाहिए. इस दिशा में आप नीले रंग की बोतल में मनी प्लांट रख सकते हैं. मनी प्लांट न केवल सौभाग्य लाता है बल्कि ऑफिस और जॉब में तरक्की की संभावनाएं भी बढ़ाता है.
2. साउथ दिशा के नियम
साउथ में काले, सिल्वर या नीले रंग का इस्तेमाल करने से बचें. इसके बजाय अपने सर्टिफिकेट्स और डिग्रीज को साउथ की दीवार पर रख सकते हैं. यह आपकी मेहनत और योग्यताओं को दर्शाता है और आपके करियर को सकारात्मक ऊर्जा देता है.
3. वेस्ट दिशा के उपाय
वेस्ट में हरे या लाल रंग का इस्तेमाल सीमित करें. अपने घर या ऑफिस की वेस्ट वॉल पर एक सर्कुलर पेपर लें और काले पेंसिल से लिखें – “मैं पदोन्नति चाहता हूं”. इसे वॉल पर चिपकाने से मानसिक रूप से आप अपने लक्ष्य के प्रति फोकस्ड रहते हैं और सकारात्मक ऊर्जा काम करती है.

अन्य सिंपल रेमेडीज
-ऑफिस डेस्क या घर में काम करने की जगह पर हमेशा साफ-सुथरी और व्यवस्थित चीजें रखें.
-ध्यान रखें कि नॉर्थ और ईस्ट की तरफ़ रोशनी और ताजगी बनी रहे.
-कभी-कभी अपने ऑफिस बैग या लैपटॉप में छोटे मनी प्लांट का फोटो भी रख सकते हैं.
-इन उपायों को लगातार 60 से 90 दिन तक अपनाएं.
About the Author
मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…और पढ़ें







