Last Updated:
Kamjor Shukra: आपके जीवन में घटित हो रहीं चीजें और कुछ खास लक्षण बताते हैं कि पका शुक्र कमजोर तो नहीं है. ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि, सौंदर्य, प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है. यदि कुंडली में …और पढ़ें
कुंडली में कमजोर है शुक्र?
हाइलाइट्स
- कमजोर शुक्र आर्थिक तंगी का कारण हो सकता है.
- वैवाहिक जीवन में समस्याएं भी कमजोर शुक्र से हो सकती हैं.
- शुक्रवार का व्रत और सफेद वस्त्र धारण करें.
Kamjor Shukra ke Upay: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सौंदर्य, कला, प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है. कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि लाती है, वहीं कमजोर शुक्र कई समस्याओं का कारण बन सकता है. क्या आपके जीवन में भी ऐसी समस्याएं हैं? अगर हां, तो इसके पीछे कमजोर शुक्र हो सकता है. ज्योतिष में शुक्र को मजबूत करने के कई सरल उपाय बताए गए हैं, जिनसे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. क्या आप जानते हैं कि आपके शुक्र की स्थिति कैसी है? ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी बताते हैं कि कुछ खास लक्षण से आप पता लगा सकते हैं कि कुंडली में आपका शुक्र कमजोर तो नहीं है. आइए जानते हैं कैसे…
कमजोर शुक्र के लक्षण
आर्थिक परेशानियां: यदि आपको लगातार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, धन की बचत नहीं हो पा रही है या कर्ज बढ़ता जा रहा है, तो यह कमजोर शुक्र का संकेत हो सकता है.
वैवाहिक जीवन में समस्याएं: प्रेम संबंधों में असफलता, विवाह में देरी या वैवाहिक जीवन में कलह भी कमजोर शुक्र के कारण हो सकते हैं.
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: चेहरे पर चमक की कमी, त्वचा रोग और हार्मोनल असंतुलन भी कमजोर शुक्र के लक्षण हैं.
आत्मविश्वास में कमी: यदि आपमें आत्मविश्वास की कमी है, निर्णय लेने में कठिनाई होती है या आप दूसरों को आकर्षित नहीं कर पाते हैं, तो यह भी कमजोर शुक्र का संकेत हो सकता है.
कला और सौंदर्य में रुचि की कमी: यदि आपको कला, संगीत, नृत्य या सौंदर्य जैसी चीजों में रुचि नहीं है, तो यह भी कमजोर शुक्र का लक्षण हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को क्या अर्पित करें और क्या नहीं? जानिए शुभ-अशुभ सामग्रियों की पूरी लिस्ट
कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय
यदि आपको लगता है कि आपका शुक्र कमजोर है, तो कुछ ज्योतिषीय उपायों से इसे मजबूत किया जा सकता है.
शुक्रवार का व्रत: शुक्रवार का व्रत रखने से शुक्र ग्रह को बल मिलता है.
सफेद वस्त्र धारण करें: शुक्रवार को सफेद या हल्के रंग के वस्त्र धारण करें.
दान: शुक्रवार को सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध, दही, चीनी, चांदी आदि का दान करें.
मंत्र जाप: शुक्र के मंत्र “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” का जाप करें.
रत्न धारण करें: ज्योतिषीय सलाह के अनुसार हीरा या जरकन रत्न धारण करें.
मां लक्ष्मी की पूजा: मां लक्ष्मी की पूजा करने से भी शुक्र ग्रह को बल मिलता है.
ये भी पढ़ें- Astro Tips: इन ग्रहों को करें शांत और फिर देखें कैसे आती है चैन की नींद, करवटें बदलना हो जाएगा बंद
February 16, 2025, 01:02 IST
क्या आप जानते हैं कि आपके शुक्र की स्थिति कैसी है?







