Last Updated:
KhatuShyam Ji Falgun Mela: नववर्ष 2026 की शुरुआत खाटूश्यामजी में अभूतपूर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई. नए साल के पहले ही दिन करीब 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए. रींगस से खाटूधाम तक पदयात्रियों का सैलाब उमड़ा और पूरा क्षेत्र जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा. प्रशासन और मंदिर कमेटी ने भीड़ नियंत्रण और सुगम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं कीं. रंग-बिरंगे फूलों और अलौकिक श्रृंगार से सजा श्याम दरबार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.
KhatuShyam Ji: नववर्ष 2026 की शुरुआत खाटूधाम में आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई. नए साल की पहली सुबह में बाबा श्याम के दर्शन की कामना लेकर देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूधाम पहुंचे. अलसुबह श्याम दरबार में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और पूरा खाटूधाम जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा. इस बार पदयात्रियों की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर रही. नववर्ष पर उमड़ी भीड़ ने वार्षिक फाल्गुन मेले के पुराने रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए.
प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुमान के अनुसार नववर्ष के पहले ही दिन 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए. रींगस से खाटूधाम तक करीब 17 किलोमीटर के मार्ग में हाथों में रंग-बिरंगे निशान लिए, जयकारे लगाते हुए पदयात्री खाटूधाम की ओर बढ़ते नजर आए.
तोरणद्वार पर जुटे श्रद्धालु
मेले का आज है आखिरी दिन
बाबा श्याम के मेले का आज आखिरी दिन है. आज भी लाखों की संख्या में भक्त बाबा श्याम के दरबार पहुंच रहे हैं. खाटूश्यामजी-रींगस सड़क मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है, वहीं यह मार्ग पदयात्रियों के लिए आरक्षित किया गया है. रींगस से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निशान लेकर खाटू धाम तक पदयात्रा कर रहे हैं. आज भक्तों की भीड़ कम होने के बाद इस मार्ग को फिर से व्हीकल जॉन घोषित कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि आज मेले की समाप्ति के बाद खाटूश्याम जी में भक्तों की भीड़ कम हो जाएगी. इसके बाद भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन के लिए कई किलोमीटर पैदल नहीं चलना पड़ेगा. आज से फिर आम दिनों वाली सामान्य व्यवस्था हो जाएगी.
रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है दरबार
आज बाबा श्याम को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है. लाल, पीले, नीले और हरे रंगों के फूलों से सजे बाबा श्याम भक्तों का मन मोह रहे हैं. इसके अलावा बाबा को लाल रत्न जड़ित सोना का मोरपंखी मुकुट भी पहनाया गया है. इसके अलावा लगातार 72 घंटे मंदिर खुला रहने के बाद आज बाबा श्याम का मंदिर शयन आरती के बाद बंद होगा.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें







