Last Updated:
Lucky Sign on Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जो कि अगर किसी की हथेली में होता है तो उसे बेहद भाग्यशाली माना जाता है. इन्हें एक उम्र के बाद बहुत सफलता मिलती है.

हथेली पर ये निशान दिलाता है 35 की उम्र के बाद शोहरत, देता है खूब मान-सम्मान तरक्की
हाइलाइट्स
- हथेली में V का निशान भाग्यशाली माना जाता है.
- 30-40 की उम्र में V निशान वाले लोग सफलता पाते हैं.
- V निशान वाले व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन शानदार होता है.
Lucky Sign on Palm: हथरेखा शास्त्र में हथेली में मौजूद रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई रहस्यों के बारे में जाना जा सकता है. लेकिन आपको बता दें कि हथेली में सिर्फ रेखाएं ही नहीं बल्कि कई विशेष निशान भी होते हैं जो कि व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं. जैसे उसका भाग्य कैसा रहेगा, धन की स्थिति कैसी रहेगी और करियर सहित कई अन्य बाते. जो कि हर व्यक्ति जानने का इच्छुक होता है.
ऐसा ही एक निशान हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है जो कि अगर किसी की हथेली में होता है तो उसे बेहद भाग्यशाली माना जाता है. इसके साथ ही एक उम्र के बाद उसका भाग्य खुलता है, जिससे उसे धन-संपत्ति सहित हर एक चीज मिल जाती है. तो आइए ज्योतिषाचार्य डॉ अरविंद पचौरी से जानते हैं उस खास निशान के बारे में और ये भी जानते हैं कि किस उम्र में खुलता है इनका भाग्य.
ये है वो खास निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, V का निशान बहुत खास माना जाता है. अगर किसी जातक के हाथ में V का निशान है तो वह बहुत भाग्यशाली माना जाता है. यह आपको भविष्य में मिलने वाली सफलताओं की ओर इशारा करता है. आइए ऐसे व्यक्तियों के बारे में कुछ बातों के बारे में जानते हैं.
30 से 40 की उम्र तक मिलती है सफलता
विशेषज्ञों का मानना है कि जिन लोगों की हथेली में V का चिन्ह होता है वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोगों का जीवन शुरुआती दौर में भले ही संघर्षों से भरा हो लेकिन एक समय के बाद सफलता इनके कदम चूमती है. खासतौर पर 30 से 35 की उम्र के बीच इनका भाग्य धीरे-धीरे चमकने लगता है और 40 की उम्र तक तो स्थिति ऐसी होती है जैसे जीवन किसी राजा की तरह हो.
यह भी पढ़ें- Vikat Sankashti Chaturthi: भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, बनेंगे बिगड़े काम
V निशान वालों की पहचान
ऐसे लोगों का व्यक्तित्व बेहद खास और प्रेरणादायक होता है. वे चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं. मुश्किलें इन्हें और निखार देती हैं. ये लोग अपनी मेहनत के दम पर अपने क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूते हैं.
करियर में मिलता है लाभ
इनके करियर की बात करें तो अक्सर ये किसी बड़ी कंपनी में ऊंचे पद पर होते हैं. कई बार बिना ज्यादा प्रयास के भी उनकी सरकारी नौकरी लग जाती है. वहीं व्यापार करने वाले लोग भी जबरदस्त तरक्की करते हैं.
पारिवारिक जीवन भी रहता है शानदार
V निशान वाले व्यक्ति का वैवाहिक जीवन भी सुखद और प्रेम से भरा होता है. इनके जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहता है और दोनों मिलकर एक खुशहाल जीवन जीते हैं. ऐसा कहा जाता है कि इस निशान का असर सिर्फ इन पर ही नहीं बल्कि इनके करीबियों पर भी पड़ता है.
यह भी पढ़ें- Puja Tips: इन लोगों की प्रार्थना सबसे ज्यादा सुनते हैं भगवान, कभी नहीं टालते पुकार, बनाते हैं बिगड़े काम!
