Last Updated:
Mahashivratri 2026: शिव की पूजा तो ऐसे प्रतिदिन की जाती है. लेकिन महाशिवरात्रि का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है. महादेव की पूजा का महापर्व महाशिवरात्रि में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. ये महाशिवरात्रि आपके जीवन में अपार सुख-समृद्धि लाए और सारे दुख दूर करे, उसके लिए 4 प्रहर की पूजा करें
Mahashivratri 2026: शिव की नगरी उज्जैन मे हर पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इसी प्रकार देवों के देव महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक बहुत ही पवित्र और खास त्योहार है. यह दिन शिवभक्तों के लिए भक्ति, आस्था और साधना का विशेष अवसर होता है. वैसे तो शिवरात्रि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आती है लेकिन फाल्गुन महीने की कृष्ण चतुर्दशी को आने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है. इस शिवरात्रि का महत्व सबसे अधिक होता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन रात भगवान शंकर शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे. शिवलिंग को सृष्टि और जीवन का प्रतीक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि पंचतत्व सहित पूरे ब्रह्मांड की ऊर्जा शिवलिंग में समाहित है. यही वजह है कि महाशिवरात्रि की रात की गई पूजा, व्रत और साधना बहुत फल देने वाली मानी जाती है. इस दिन सच्चे मन से की गई प्रार्थना से भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं. एक मान्यता यह भी है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसी कारण इस दिन कई स्थानों पर शिव बारात निकाली जाती है और शिवालयों में विशेष उत्सव मनाया जाता है. आइए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते है शिवरात्रि का महत्व व चार प्रहर की पूजा का शुभ समय.
कब मनाई जायगी महाशिवरात्रि?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी दिन रविवार को शाम 05 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी. यह चतुर्दशी तिथि 16 फरवरी दिन सोमवार को शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. ऐसे में महाशिवरात्रि 15 फरवरी दिन रविवार को मनाई जाएगी. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि व्रत रखा जाएगा और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाएगी.
महाशिवरात्रि पर चार प्रहर का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर में पूजा करने का बड़ा महत्व है. इसमें महाशिवरात्रि की शाम से पूजा प्रारंभ होती है और अगले दिन की सुबह तक में कुल 4 बार पूजा की जाती है. यानी कि रात के चारों प्रहर में शिव-पार्वती जी की पूजा की जाती है. इस साल महाशिवरात्रि पर 4 प्रहर की पूजा के मुहूर्त ये हैं-
1. महाशिवरात्रि पर प्रथम प्रहर पूजा का समय- शाम 06:01 बजे से रात में 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा.
2. महाशिवरात्रि पर द्वितीय प्रहर पूजा का समय- रात में 9 बजकर 9 मिनिट से लेकर 16 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि 12 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा.
3. महाशिवरात्रि पर तृतीय प्रहर पूजा का समय- 16 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि 12 बजकर 17 मिनिट से तड़के सुबह 3 बजकर 25 मिनिट तक रहेगा.
4. महाशिवरात्रि पर चतुर्थ प्रहर पूजा का समय- 16 फरवरी 2026 की तड़के सुबह 3 बजकर 25 मिनिट से सुबह के 6 बजकर 33 मिनिट तक रहेगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining Bharat.one she has worked with Re…और पढ़ें







