Last Updated:
Mahabharat Katha: कुरुक्षेत्र को महाभारत के युद्ध के लिए चुनने के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर क्यों भगवान श्रीकृष्ण ने इस युद्ध के लिए सिर्फ कुरुक्षेत्र की धरती को चुना.

महाभारत कथा
Mahabharat Katha: महाभारत का युद्ध भारतीय इतिहास का सबसे विनाशकारी युद्धों में से एक था. इस युद्ध का स्थल कुरुक्षेत्र हमेशा से रहस्य और जिज्ञासा का विषय रहा है. आखिर क्यों श्रीकृष्ण ने पूरे भारत में कुरुक्षेत्र को ही इस महायुद्ध के लिए चुना?
युद्ध के लिए क्यों चुना कुरुक्षेत्र
कहा जाता है कि जब युद्ध होना निश्चित हो गया था तो श्रीकृष्ण ने अपने दूतों को पूरे देश में भेज दिया था. उन्हें ऐसी भूमि ढूंढनी थी, जो इस महायुद्ध के लिए सबसे उपयुक्त हो. श्रीकृष्ण को यह डर था कि कहीं भाई-भाई, गुरु-शिष्य या रिश्तेदारों के बीच युद्ध देखकर लोग भावुक हो जाएं और युद्ध रोक दें, इसलिए उन्हें ऐसी जगह चाहिए थी, जहां क्रोध और द्वेष की भावनाएं इतनी गहरी रची-बसी हों कि युद्ध के दौरान ये भावनाएं ही हावी रहें.
दूतों ने जब कुरुक्षेत्र के बारे में सुनाया तो श्रीकृष्ण हैरान रह गए. उन्हें बताया गया कि कुरुक्षेत्र में एक भाई ने अपने छोटे भाई को सिर्फ इसलिए मार डाला था क्योंकि उसने खेत में लगी मेड़ को तोड़ने से मना कर दिया था. बड़े भाई ने क्रोध में आकर छोटे भाई को छुरा घोंप दिया और उसकी लाश को घसीटते हुए उस टूटी हुई मेड़ पर फेंक दिया था.
श्रीकृष्ण ने इस लिए युद्ध के लिए चुना कुरुक्षेत्र
यह घटना सुनकर श्रीकृष्ण समझ गए थे कि कुरुक्षेत्र ही वह जगह है, जहां महाभारत का युद्ध होना चाहिए. यहां की धरती पर इतना रक्त बहाया जा चुका था कि यह युद्ध के लिए एकदम उपयुक्त थी. यहां की मिट्टी में क्रोध और द्वेष की भावनाएं इतनी गहराई तक रची-बसी थी कि यहां युद्ध होने पर किसी भी प्रकार की दया या करुणा की भावना नहीं जागृत होगी.
कुरुक्षेत्र को चुनने के पीछे एक और कारण भी बताया जाता है. कहा जाता है कि कुरुक्षेत्र में एक बार इंद्र देवता आए थे. उन्होंने कुरुओं से पूछा था कि वे इस भूमि को क्यों जोत रहे हैं? कुरुओं ने कहा था कि जो भी इस भूमि पर मारा जाएगा वह स्वर्ग लोक जाएगा. इंद्र देवता इस बात से सहमत हो गए थे, इसीलिए भीष्म, कृष्ण और अन्य योद्धा जानते थे कि जो भी इस भूमि पर मारा जाएगा वह स्वर्ग लोक जाएगा.
January 29, 2025, 17:13 IST
श्रीकृष्ण ने आखिर महाभारत युद्ध के लिए क्यों चुनी की कुरुक्षेत्र की धरती?