
Last Updated:
Maha Kumbh 2025: जबलपुर से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन और बसें चलाने की घोषणा की गई है. जानें किस ट्रेन से कितने समय में पहुंच सकते हैं प्रयागराज, साथ ही बसों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें.
जबलपुर. प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ को लेकर श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं. अनुमान है 40 करोड़ श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज आएंगे. यह श्रद्धालु 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच आएंगे. हालांकि 2019 में जब प्रयागराज में अर्ध कुंभ हुआ था. तब करीब 25 करोड़ श्रद्धालु संगम स्नान करने पहुंचे थे, लेकिन इस बार पूर्ण कुंभ होने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या 40 करोड़ के आसपास होगी. लिहाजा इसे देखते हुए देश भर के कोने-कोने से स्पेशल ट्रेन और बसें भी चलाई जा रही है.
दरअसल, आप भी यदि संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने के बारे में सोच रहे हैं. तब यह खबर आपके लिए है. दरअसल जबलपुर से दर्जन भर ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना होती हैं. इसके अलावा पश्चिम मध्य रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है. जबलपुर से प्रयागराज की दूरी 359 किलोमीटर है. जहां ट्रेन से पहुंचने के लिए औसतन 6 घंटे लगते हैं. इतना ही नहीं जबलपुर के आईएसबीटी से कई बसें भी प्रयागराज के लिए रवाना होती हैं.
जबलपुर स्टेशन से होकर गुजरेंगी यह ट्रेन:-
जबलपुर से प्रयागराज के लिए सबसे तेज ट्रेन 09065 ST CPR SPL है. यह ट्रेन जबलपुर से रात 9:38 में रवाना होती है. जो दूसरे दिन सुबह 3:05 पर प्रयागराज पहुंचती है. यह ट्रेन जबलपुर से करीब 5:30 घंटे में प्रयागराज पहुंच जाती है.
15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जंक्शन तक चलने वाली ट्रेन जबलपुर होकर गुजरती है. जो जबलपुर रात 12:40 में पहुंचती है और सुबह 7:55 में प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है. यह ट्रेन प्रत्येक दिन चलती है.
11059 छपरा एक्सप्रेस ट्रेन रात 1:10 में जबलपुर से रवाना होती है. जो प्रयागराज जंक्शन सुबह 8:10 में पहुंच जाती है. यह ट्रेन जबलपुर से रविवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन होकर जाती है.
11061 LTT जयनगर एक्सप्रेस जबलपुर से रात 2:50 में रवाना होती है. जो प्रयागराज जंक्शन सुबह 9:35 में पहुंचती है. यह ट्रेन प्रत्येक दिन जबलपुर से होकर गुजरती है.
12791 सिकंदराबाद से दानापुर की ओर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 3:05 में जबलपुर पहुंचती है. जो सुबह 9:22 में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचती है. यह ट्रेन भी प्रत्येक दिन चलती है.
13202 एलटीटी पटना एक्सप्रेस, जो जबलपुर स्टेशन से सुबह 7:35 में रवाना होती है. जो प्रयागराज छिवकी स्टेशन दोपहर 2:55 में पहुंचाती है. यह ट्रेन भी प्रत्येक दिन जबलपुर से होकर चलती है.
19051 वलसाड से मुजफ्फरपुर जंक्शन की ओर चलने वाली श्रमिक एक्सप्रेस दोपहर 1:05 में जबलपुर से होकर गुजरती है. जो शाम 7:03 में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचाती है. यह ट्रेन मात्र रविवार के दिन जबलपुर से होकर गुजरती है.
12322 कोलकाता मेल जबलपुर स्टेशन से दोपहर 1:30 में रवाना होती है. जो शाम 7:30 में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचाती है. यह ट्रेन प्रत्येक दिन जबलपुर से होकर गुजरती है.
12149 पुणे दानापुर एक्सप्रेस जो प्रत्येक दिन दोपहर 1:45 में जबलपुर से होकर गुजरती है और 7:45 में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचाती है. यह ट्रेन भी प्रत्येक दिन जबलपुर से होकर चलती है.
12161 एलटीटी बनारस एक्सप्रेस जो प्रत्येक दिन दोपहर 2:10 में जबलपुर से होकर गुजरती हैं और रात 9:10 में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचाती है.
12141 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस जो प्रत्येक दिन दोपहर 2:30 में जबलपुर से होकर गुजरती है और रात 9:18 में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचाती है.
22177 महानगरी एक्सप्रेस जो जबलपुर से प्रत्येक दिन 3:50 पर चलती है और रात 10:35 में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचाती है. यह ट्रेन प्रत्येक दिन जबलपुर से होकर चलती है.
12295 संघमित्रा एक्सप्रेस जो जबलपुर से शाम 5:20 पर रवाना होती है और रात 11:40 में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचाती है. यह ट्रेन भी प्रत्येक दिन जबलपुर से होकर चलती है.
12669 गंगा कावेरी एक्सप्रेस जो जबलपुर 6:50 में पहुंचती है और अगले दिन रात 1:45 में प्रयागराज जंक्शन पहुंचाती है. यह ट्रेन सिर्फ रविवार और मंगलवार के दिन जबलपुर से होकर गुजरती है.
12336 एलटीटी भागलपुर एक्सप्रेस जो जबलपुर रात 11:10 में रवाना होती है और दूसरे दिन सुबह 4:55 में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचाती है. यह ट्रेन जबलपुर से रविवार और मंगलवार के दिन रवाना होती है.
जबलपुर से चलने वाली प्रयागराज के लिए बस
जबलपुर से प्रयागराज के लिए यदि आप बस से सफर करना चाहते हैं. तब प्रयागराज सीधे जाने के लिए सिर्फ एक बस फिलहाल अभी चल रही है. हालांकि अन्य बसें भी कुछ दिन बाद आईएसबीटी से मिलनी शुरू हो जाएगी. वर्तमान में एक बस शाम 8:30 बजे रवाना होती है. जो सीधे प्रयागराज पहुंचती है. जबकि कटनी तक आईएसबीटी से हर आधे घंटे में बस चलती है. जहां कटनी से दूसरी बस पकड़कर प्रयागराज की ओर सीधे जा सकते हैं.







