Monday, December 15, 2025
24 C
Surat

Mangal Vakri 2024: 80 दिनों के लिए मंगल होंगे वक्री, इन 3 राशिवालों की लगेगी लॉटरी, नए साल में काटेंगे मौज!


ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल 7 दिसंबर शनिवार को सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर वक्री होंगे. वे 80 दिनों तक उल्टी चाल से गति करेंगे. कर्क में मंगल की वक्री चाल 7 दिसंबर से लेकर नए साल 2025 में 24 फरवरी को सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक होगी. मंगल की उल्टी चाल से 3 राशि के लोगों की लॉटरी लग सकती है. उनको बिजनेस में तरक्की, धन लाभ, आमदनी वृद्धि आदि का शुभ फल देखने को मिल सकता है. ये लोग नए साल में मौज में रहेंगे. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी बता रहे हैं कर्क में वक्री मंगल का राशियों पर क्या शुभ प्रभाव होगा?

कर्क में मंगल वक्री 2024: इन 3 राशिवालों को होगा फायदा!
कन्या: मंगल की उल्टी चाल से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है. आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी. नौकरीपेशा लोगों के काम की प्रशंसा होगी, आपको कोई उपलब्धि भी मिल सकती है. ये 80 दिन आपके लिए लाभ वाले होंगे.

कन्या वाले आय के नए स्रोत बनाने में सफल हो सकते हैं. आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी का योग है. बिजनेस करने वाले लोगों को कोई नई डील मिल सकती है और आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है. आपके अपने काम का विस्तार कर सकते हैं. इसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. आपके अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे.

तुला: मंगल के वक्री होने से तुला राशि के लोगों के जीवन में सकरात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जो लोग अपना कोई रोजगार करते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा. वे अपनी योजनाओं को लागू करके आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकते हैं. आपको नए अवसरों को पहचान कर आगे बढ़ना चाहिए, इससे आप तेजी से तरक्की कर सकते हैं.

इस दौरान आपका मन पूजा पाठ में लगेगा. आप तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकते हैं. इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी. सेहत भी ठीक रहने की उम्मीद है, हालांकि लापरवाही न करें. 7 दिसंबर से 80 दिन आपके लिए शुभ फलदायी होंगे.

मीन: मंगल की उल्टी चाल मीन राशि के जातकों को लाभ पहुंचाने वाला है. आपकी सेहत अच्छी रहेगी. योग, व्यायाम, ध्यान के साथ संतुलित आहार आपको सेहतमंद बने रह सकते हैं. शुभ प्रभाव से शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में समय अनुकूल है, सफलता प्राप्त कर सकते हैं. परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को मेहनत करनी चाहिए, कामयाब होंगे.

मंगल के शुभ प्रभाव से जीवन में सुख और सुविधाएं बढ़ेंगी. आपको अपने जीवन में कुछ सुखद परिणाम देखने को मिल सकते हैं, जिनकी आपको कोई उम्मीद नहीं रही होगी. नए साल में 24 फरवरी तक मंगल आपके लिए सकारात्मक फल देने वाला है.

Hot this week

Topics

Decluttering tips। क्लटर कम करने के उपाय

Home Clutter: हम में से कई लोग अपने...

South-East entrance vastu। एंट्रेंस में सुधार उपाय

Vastu Tips For Home Entrance: हमारे घर और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img