Last Updated:
Mangalwar Hanuman Puja 2025: मंगलवार का दिन वीर बजरंगबली हनुमान को समर्पित है. इस दिन व्रत रखकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और हर तरह के दोष व नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती है. हनुमानजी चिर-बलवान, चिर-जीवित और निर्भयता के प्रतीक माने गए हैं. आइए जानते हैं मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा कैसे करें…

Mangalwar Hanuman Puja 2025: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि मंगलवार के दिन है और यह दिन रामभक्त हनुमानजी और ग्रहों के सेनापति मंगल को समर्पित है. मंगलवार के दिन हनुमानजी का व्रत व उपासना वैदिक परंपरा में अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है. वे शक्ति, साहस, बुद्धि और निस्वार्थ भक्ति के प्रतीक हैं. हर दिन हनुमान की पूजा अर्चना करने से शनि की महादशा और शनि की साढ़ेसाती व ढ़ैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है. साथ ही हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से बुरी शक्तियां खत्म हो जाती है और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. हनुमानजी की पूजा मंगल को बल देती है, जिससे जीवन में सुरक्षा, आत्मविश्वास और कार्यों में तीव्रता आती है. आइए जानते हैं शुभ योग में हनुमानजी की पूजा का महत्व और पूजा विधि…

मंगलवार पंचांग 2025 – द्रिक पंचांग के अनुसार मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर 2 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर शाम 4 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से शुपू होकर 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. इस दिन सूर्य मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में तो चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि मेष में संचार करने वाले हैं.

मंगलवार शुभ योग 2025 – मंगलवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग ज्योतिष में एक बेहद शुभ योग माना गया है, जो किसी विशेष दिन एक विशिष्ट नक्षत्र के मेल से बनता है. मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं और व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने में मदद मिलती है. यह योग कई प्रकार के शुभ कार्यों जैसे नया व्यापार शुरू करने, वाहन खरीदने या नए घर में प्रवेश करने के लिए उत्तम माना जाता है. मंगलवार के दिन रवि योग भी बन रहा है, इस शुभ योग में शुभ कार्य करने से सफलता मिलती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

मंगलवार हनुमानजी पूजा का महत्व – मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कुंडली में ग्रहों के सेनापति मंगल की स्थिति मजबूत होती है. इसी के साथ ही द्वादशी को मंगलवार भी पड़ रहा है. कोई विशेष पर्व न होने के कारण इस दिन आप राम भक्त हनुमान का व्रत और उनकी उपासना कर सकते हैं. इस दिन किए गए कुछ काम बहुत शुभ फल देते हैं. मान्यता है कि लाल रंग मंगल ग्रह का प्रतीक है. इस दिन लाल कपड़े पहनना और लाल रंग के फल, फूल और मिठाइयां अर्पित करना शुभ माना जाता है.

मंगलवार हनुमान पूजा विधि – मंगलवार के दिन विधि-विधान से पूजा करने के लिए आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म-स्नान आदि करने के बाद पूजा स्थल को साफ करें. फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और पूजा की सामग्री रखें और उस पर अंजनी पुत्र की प्रतिमा स्थापित करें. इसके बाद, हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ कर सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और प्रसाद चढ़ाएं और बजरंग बली की आरती करें. इसके बाद आरती का आचमन कर आसन को प्रणाम करके प्रसाद ग्रहण करें. दिन शाम को भी हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए.







