Last Updated:
Name Astrology: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वाली लड़कियां न केवल स्वयं के लिए बल्कि अपने परिवार, पति और ससुराल के लिए भी बेहद शुभ मानी जाती हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रवि प…और पढ़ें
4 नाम वाली लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली
हाइलाइट्स
- ‘स’ अक्षर वाली लड़कियां आकर्षक और सकारात्मक होती हैं.
- ‘प’ अक्षर वाली लड़कियां आत्मविश्वासी और सफल होती हैं.
- ‘ऐ’ अक्षर वाली लड़कियां धन और समृद्धि लाती हैं.
Name Astrology: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ नाम और उनके अक्षरों का विशेष महत्व माना जाता है. आज हम आपको ऐसी चार नाम वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने साथ इतना सौभाग्य लेकर आती हैं कि दूसरों की किस्मत तक बदल जाती है. अगर आपके जीवन में व्यापार या नौकरी में रुकावटें हैं, घर में परेशानियां चल रही हैं, तो ऐसी लड़की से विवाह करना आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. वहीं, ये लड़कियां अपने पिता और परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं. आइए जानते हैं ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री रवि पाराशर से इसके बारे में विस्तार से.
कौन-से हैं वो चार अक्षर?
ज्योतिषाचार्य रवि पाराशर के अनुसार जिन लड़कियों के नाम निम्नलिखित चार अक्षरों से शुरू होते हैं वे विशेष रूप से सौभाग्यशाली और प्रभावशाली मानी जाती हैं.
ये भी पढ़ें-
पैर के अंगूठे के ठीक बगल वाली उंगली बड़ी हो तो ऐसे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली! जानें इनके बारे में सबकुछ
‘स’ अक्षर
ये लड़कियां बेहद आकर्षक होती हैं, अपने करियर में ऊंचाइयों तक पहुंचती हैं और जहां जाती हैं वहां सकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं. इनकी बोली और व्यवहार दूसरों को आकर्षित करता है.
‘प’ अक्षर
इनका जुनून और आत्मविश्वास इन्हें जीवन में सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाता है. यह परिवार के लिए सौभाग्यशाली होती हैं और ससुराल में सम्मान और प्रेम पाती हैं.
‘ब’ अक्षर
इन लड़कियों में नेतृत्व की क्षमता जन्मजात होती है. ये कठिन परिस्थितियों में भी डटकर खड़ी रहती हैं और अपने विवेक से हर समस्या का हल निकालती हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही मानती हैं. पति और परिवार के लिए ये लड़कियां शुभ मानी जाती हैं.
‘ऐ’ अक्षर
‘ऐ’ से नाम शुरू करने वाली महिलाएं बेहद भाग्यशाली होती हैं. ये जहां भी जाती हैं, वहां धन, समृद्धि और सुख-शांति अपने आप चली आती है. ये लड़कियां परिवार में सौभाग्य लेकर आती हैं और अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेती हैं. ये अपने परिवार के लिए बेहद लकी मानी जाती है.
ये भी पढ़ें- Lal Kitab Ka Upay: कर्ज के बोझ से हैं परेशान? तो शनिवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा!
विवाह के बाद और भी चमकता है भाग्य
इन नामों वाली महिलाओं का भाग्य विवाह के बाद और अधिक प्रबल हो जाता है. ये न सिर्फ अपने पति के जीवन में स्थायित्व और सफलता लाती हैं बल्कि ससुराल में भी आदर और सम्मान प्राप्त करती हैं.






