New Year Horoscope 2026 Mulank 4: नया साल 2026 आने वाला है. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 के लिए नया साल नए अवसरों को लेकर आने वाला है. साल 2025 की तुलना में नया साल 2026 मूलांक 4 वालों के लिए मिलाजुला कहा जा सकता है. इस स्थिति में लोगों के मन में सवाल होगा कि नए साल में मूलांक 4 वालों को नई जॉब मिलेगी या फिर नौकरी पर कोई संकट आ सकता है? मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति, सेहत, करियर आदि क्षेत्र कैसे रहेंगे? आइए अंक ज्योतिष की मदद से जानते हैं मूलांक 4 वालों के नया साल कैसा रहेगा?
मूलांक 4 के लिए कैसा रहेगा नया साल?
अंक ज्योतिष के अनुसार नए साल 2026 का स्वामी ग्रह सूर्य है. नए साल में सूर्य का प्रभाव रहेगा. मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है. मूलांक वालों का नया साल मिलाजुला रहेगा, लेकिन पिछले साल से कुछ अच्छी चीजें आपकी लाइफ में होंगी.
करियर में पाएंगे सफलता
करियर की बात करें तो नया साल मूलांक 4 वालों के लिए अच्छा रहेगा. बॉस आपसे खुश रहेंगे और उनसे संबंध भी मजबूत होंगे, जिसका लाभ आपको जॉब में मिलेगा. अनुकूल समय होने की वजह से मूलांक 4 वालों को करियर में सफलता प्राप्त होगी. आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है.
बिजनेस से जुड़े लोगों को नई डील मिलेगी. आपको आगे बढ़कर ऐसे मौकों को लपक लेना चाहिए. यह आपके लिए अच्छा होगा. इस साल आपको पार्टनरशिप के भी प्रस्ताव मिलेंगे. अपने काम को देखकर स्थितियों का सही से आकलन करके आगे बढ़ें. पार्टनर से कोई विवाद है तो उसे सही तरीके से उसके सामने रखें, उसका समाधान होगा.
करियर की दृष्टि से देखा जाए तो नया साल आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन प्रदान करने वाला है. बिना मौका गंवाए आप हर समय का सदुपयोग करें, तरक्की की सीढ़ियों पर तेजी से चढ़ेंगे. इस साल आप जितना मेहनत करेंगे, उसका उतना ही अच्छा परिणाम मिलेगा. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए भी नया साल सफलतादायक होगा. परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे.
पारिवारिक जीवन सुखमय
नए साल में मूलांक 4 वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगाा. इस साल आप अपने परिवार के साथ यात्राओं का आनंद लेंगे. इसके साथ ही दोस्तों के साथ मौज मस्ती के लिए भी समय प्राप्त होगा.
सिंगल लोगों के लिए विवाह का योग
जिन लोगों का विवाह अभी तक नहीं हुआ है, उन लोगों की शादी नए साल में पक्की हो सकती है. जो लोग लव लाइफ में हैं, वे प्रेम संबंध को वैवाहिक जीवन में बदलने की सोच सकते हैं. 2026 में आपकी मुलाकात कुछ अपरिचित लोगों से होगी. आप उनके विचारों से प्रभावित हो सकते हैं.
शत्रुओं को हल्के में न लें
मूलांक 4 वालों के कई गुप्त शत्रु होते हैं, जो समय-समय पर परेशान करते रहते हैं. ऐसे में आपको नए साल में अपने शत्रुओं को हल्के में नहीं लेना है. आप सावधान रहें और अपनी बातों, योजनाओं को गुप्त रखकर काम करें. अगर आपकी योजनाएं गुप्त नहीं रहेंगी, तो शत्रु या विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. आपको कोई नजदीकी आदमी या मित्र ही हानि पहुंचा सकता है, इसलिए आप आदमी को पहचानने में गलती न करें. हर व्यक्ति से अपनी सभी बातें शेयर न करें.
सेहत का रखें खास ख्याल
मूलांक 4 वालों को नए साल में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. समय समय पर अपना हेल्थ चेकअप कराते रहें. स्वस्थ रहने के लिए योग, प्राणायाम, व्यायाम करते रहें.
मूलांक 4 वाले नए साल में क्या न करें
- जैसा कि आपको बताया गया है कि नया साल आपके लिए सफलता प्रदान करने वाला है, लेकिन आपको अतिआत्मविश्वास से बचना होगा, नहीं तो आप मात खा जाएंगे.
- नए साल में मूलांक 4 वालों को जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना है. हड़बड़ी में लिए गए फैसले आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं. आप परेशान हो सकते हैं. कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें या अपने खास लोगों से सलाह ले सकते हैं.
- कई बार जब आप अपना आपा खो देते हैं तो आप अपशब्द बोलने लगते हैं. नए साल में आप अपनी वाणी पर संयम रखें. यदि ऐसा नहीं किया तो आपको उसका खामियाजा उठाना पड़ेगा. वाणी पर नियंत्रण रखने से आपको ही फायदा होगा.







