Thursday, October 30, 2025
26 C
Surat

November Festival List: नवंबर 2025 में व्रत-त्योहारों की बहार! देखें पूरे महीने की शुभ तिथियां और पर्वों की लिस्ट


November 2025 Vrat and Festival List. हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर का महीना धार्मिक रूप से अत्यंत फलदायक और शुभकारक माना जाता है. जैसे ही अक्टूबर विदा लेता है, वैसे ही नवंबर का आगमन व्रत-त्योहारों की भरमार के साथ होता है. कार्तिक माह का समापन और अगहन माह की शुरुआत इस महीने में होती है, जिससे यह समय पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उत्तम माना जाता है.

इस बार मध्यप्रदेश में नवंबर 2025 का महीना धार्मिक रूप से खास रहने वाला है. उज्जैन के प्रसिद्ध आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस माह में कई बड़े पर्व और व्रत पड़ने जा रहे हैं, जो जनमानस के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेंगे.

क्या कहता है धर्मशास्त्र?
आचार्य भारद्वाज बताते हैं कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष माह को भगवान कृष्ण ने विशेष महत्त्व प्रदान किया है. इस दौरान विधि पूर्वक किया गया व्रत और जप कई गुना अधिक फल दाई सवित होता है. इसके साथ ही अगहन माह में श्रीकृष्ण के उपदेशों का अध्ययन करना, भगवद्गीता का पाठ करना, और श्रीकृष्ण की उपासना करना अत्यंत फलदायी और ज्ञानवर्धक माना जाता है.

नवंबर 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार
1 नवंबर 2025, शनिवार- कंस वध, भीष्म पञ्चक प्रारम्भ, देवुत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी, चातुर्मास समाप्त
2 नवंबर 2025, रविवार- तुलसी विवाह, गौण देवुत्थान एकादशी
3 नवंबर 2025, सोमवार- योगेश्वर द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत
4 नवंबर 2025, मंगलवार- बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान
5 नवंबर 2025, बुधवार- देव दिवाली, भीष्म पंचक समाप्त, गुरु नानक जयंती, पुष्कर स्नान, कार्तिक पूर्णिमा
6 नवंबर 2025, गुरुवार- मार्गशीर्ष मास आरंभ
8 नवंबर 2025, शनिवार- गणाधिप संकष्टी
11 नवंबर 2025, मंगलवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
12 नवंबर 2025, बुधवार- कालभैरव जयंती, कालाष्टमी
15 नवंबर 2025, शनिवार- उत्पन्ना एकादशी
16 नवंबर 2025, रविवार- वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2025, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत
18 नवंबर 2025, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि
19 नवंबर 2025, बुधवार- दर्श अमावस्या, मार्गशीर्ष अमावस्या
22 नवंबर 2025, शनिवार- चंद्र दर्शन
24 नवंबर 2025, सोमवार- विनायक चतुर्थी
25 नवंबर 2025, मंगलवार- विवाह पंचमी
26 नवंबर 2025, बुधवार- स्कंद षष्ठी
28 नवंबर 2025, शुक्रवार- मासिक दुर्गाष्टमी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Hot this week

Venus Transit 2025 | venus transit | Shukra Gochar 2025| Mp news| Local18| latest hindi news|

Last Updated:October 30, 2025, 13:23 ISTShukra Gochar 2025:...

Topics

Venus Transit 2025 | venus transit | Shukra Gochar 2025| Mp news| Local18| latest hindi news|

Last Updated:October 30, 2025, 13:23 ISTShukra Gochar 2025:...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img