Last Updated:
Pitro Ko Kaise Khush Kare: नाराज पितरों को खुश करने के लिए महाकुंभ के दौरान कई उपाय किए जा सकते हैं. इससे घर की सारी परेशानी दूर हो जाएंगी.

महा कुंभ
Pitro Ko Kaise Khush Kare: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 आगाज हो चुका है. महाकुंभ में पहले शाही स्नान भी हो चुका है. इसमें लगभग चार करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. ज्योतिष गणना के अनुसार माना जाता है कि यदि पितृ नाराज हैं तो ऐसी स्थिति में जातक की कुंडली में पितृ दोष लग जाता है. इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
ऐसी स्थिति में महाकुंभ पितृ दोष के मुक्ति पाने का भी एक बेहतर अवसर है. अगर आप महाकुंभ में जा रहे हैं और पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष गणना द्वारा बताए गए कुछ खास उपाय को जरूर करना चाहिए. कहा जाता है कि इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
नाराज पितरों को कैसे खुश करें?
अयोध्या की ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए अगर आप महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में संगम तट के किनारे गंगा स्नान कर रहे हैं. उसके बाद श्राद्ध कर्म कर रहे हैं तो ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही पितरों को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है जिससे आपको पितृ दोष से राहत भी मिल सकती है.
पितरों को अर्पित करें जल
धार्मिक मान्यता के अनुसार महाकुंभ में स्नान करने मात्र से अच्छे पुण्य की तो प्राप्ति होती है. साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलने लगती है. महाकुंभ में स्नान करने के दौरान थोड़ा-सा गंगाजल हाथ में जरूर लेना चाहिए और पितरों को अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से भी पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
इसे भी पढ़ें – मंगलवार को करें यूपी के इस मंदिर में पूजा…दक्षिण हनुमान जी दिलाएंगे कष्टों से छुटकारा, मन मांगी मन्नत होगी पूरी!
महाकुंभ में स्नान के दौरान करें ये उपाय
1. महाकुंभ में स्नान के दौरान सूर्य देव को भी जल अर्पित करना चाहिए. हाथ जोड़कर नमस्कार करना चाहिए. इसके अलावा कुंभ में आए साधु संतों की सेवा करनी चाहिए. उनके साथ समय व्यतीत करना चाहिए. ऐसा करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं और आपके ऊपर अपनी दया दृष्टि भी बनाते हैं.
2. पितरों की कृपा पाने के लिए अपने समर्थ अनुसार दान पुण्य करना चाहिए. महाकुंभ में सोना चांदी और अन्य का दान करना चाहिए. इसके अलावा गरीब और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का भी दान करना चाहिए.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
January 17, 2025, 14:26 IST
नाराज पितरों को करना है खुश…तो महाकुंभ में जरूर करें ये उपाय!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
